सिरसा: दूल्हों ने दहेज में मिले लाखों रुपए ठुकराए, 1 रूपया व नारियल लेकर की शादी; लोगों ने की जमकर सराहना

सिरसा | आधुनिकीकरण के इस युग में जहां दहेज के लिए कई बेटियां के घर बसने से पहले ही उजड़ रहे हैं तो वही इसी समाज में कई शख्स ऐसे भी हैं जो बिना एक पल की देरी किए दहेज रूपी लालच को ठोकर मारकर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही नजारा सिरसा जिले के ऐलनाबाद क्षेत्र में देखने को मिला जहां दहेज में मिले एक लाख 51 हजार रुपए को ठुकराकर शगुन के रूप में मात्र 1 रूपया व नारियल लेना ही स्वीकार किया. इस नजारे को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों ने वर पक्ष की सराहना की और तहदिल से सभी का धन्यवाद किया.

Dowery Sirsa

दहेज के रूपयों को लेने से किया इंकार

बता दें कि ऐलनाबाद हल्के के गांव मिठनपुरा निवासी देवीराम देहडू की लड़की कविता व आईना की शादी सिरसा जिले के गांव गुड़िया निवासी प्रहलाद पिलानिया के बेटे सुनील व मनीष के साथ हुई है. 14 दिसंबर को बारात जब गांव मिठनपुरा पहुंची तो वहां शादी सम्पन्न होने के बाद देवीराम देहडू ने अपनी दोनों लड़कियों की शादी में दहेज स्वरूप एक लाख 51 हजार रुपए नकद दिए लेकिन वर पक्ष ने दहेज के रूपयों को लेने से इंकार कर दिया और शगुन के रूप में मात्र 1 रूपया व नारियल लेकर इस प्रकिया को सम्पन्न किया.

चर्चा का बना विषय

ऐसे में दहेज को ठुकराकर शादी करने वाले वर पक्ष के परिवार की चर्चा सभी की जुबान पर बनी हुई है. लड़की के पिता व मिठनपुरा गांव के लोगों ने वर पक्ष सहित पूरे परिवार को बधाई दी और दहेज ना लेने व देने की इस मुहिम की दिल खोलकर सराहना की. इस मौके पर दुल्हे सुनील ने कहा कि आज के युग में भी हम पहले की तरह दहेज के रूप में लड़की पक्ष से बड़ी- बड़ी रकम लेते रहे तो फिर हम पढ़े- लिखे युवाओं की शिक्षा का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा.

यह भी पढ़े -  Airforce School Jobs: वायुसेना स्कूल सिरसा में निकली PRT व स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

दुल्हे ने युवाओं से की अपील

इस मौके पर दुल्हे सुनील व मनीष ने अपनी उम्र के अन्य युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आज के इस शिक्षित युग में दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए हम सबको साथ मिलकर सहयोग करना होगा. हम सबको अपनी समझदारी का परिचय देते हुए दहेज जैसी बुराई को त्यागकर सिर्फ लड़की को अपनाना होगा ताकि वधू पक्ष के परिवार पर किसी तरह का कर्ज न चढ़े. हम सबके प्रयासों से ही समाज में बदलाव आएगा और समाज से ऐसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में कामयाबी हासिल होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.