Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने बनाई ट्रेंडिंग गाने पर रील, तो यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत और एक्ट्रेस Urvashi Rautela के किस्से काफी समय से खूब वायरल होते हैं. हाल ही में उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ट्रेंडिंग गाने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही है. इस वीडियो में उर्वशी येलो सूट पहने हुए दिखाई दे रही है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है. वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक की बात की जाए तो, भीगा भीगा सा है समां, ऐसे में है तू कहां गाना चल रहा है.

Urvashi Rautela

इस वीडियो पर यूजर्स कर रहे जमकर कमेंट

साथ ही एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी डाला. इसके बाद कई यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट और लाइक कर रहे हैं. एक User ने तो इस वीडियो के कमेंट में लिखा बांग्लादेश में है अभी. वहीं, दूसरे यूज़र ने कमेंट में लिखा कि वह बांग्लादेश के साथ टेस्ट खेल रहा है सॉरी, अभी नहीं आ पाएगा. यूजर्स ने कई ऐसे मजेदार कमेंट किए. बता दें कि ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच इस विवाद की शुरुआत इसी साल अगस्त के महीने से शुरू हुई थी. उर्वशी ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में मिस्टर आरोपी का नाम लिया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

उर्वशी ने कहा था कि मिस्टर RP उससे मिलने के लिए होटल की लॉबी में लगभग 10 घंटे तक उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन वह उस वक्त सो रही थी और उन्हें इतना लंबा इंतजार करना पड़ा था. उसके बाद से सोशल मीडिया पर जंग शुरू हुई, वह काफी देखने लायक थी. दोनों ही एक दूसरे का नाम लिए बिना एक- दूसरे पर निशाना साधते हुए दिखाई देते हैं

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.