दूल्हा बने शख्स को रोहतक पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, जानें क्या थी वजह

रोहतक | हरियाणा के रोहतक जिले में एक युवक का दूल्हा बनने का सपना पुलिस ने चकनाचूर कर दिया. दरअसल, दूल्हा बने शख्स पर दो महीने पहले एक नाबालिग से रेप का आरोप था लेकिन जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो दूल्हा बने शख्स को पुलिस ने बारात जाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया. दूल्हा बंद कमरें में शादी होने की मिन्नतें करता रहा लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.

arrest

जबरन घुस कर किया था रेप

पुलिस को दी शिकायत में 17 वर्षीय पीड़ित किशोरी ने बताया कि करीब तीन महीने पहले एक युवक उनके पड़ोस में किरायेदार बनकर आया था. एक दिन घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी. ऐसे में मौका देखकर वह शख्स घर में घुस गया और जबरन उसके साथ रेप किए. विरोध करने पर उसे व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी.

गर्भवती हो गई थी किशोरी

रेप के बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी. इसके बाद नाबालिग ने झज्जर निवासी आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा दिया. लड़की ने पुलिस को सूचना दी कि रेप करने वाला शख्स दूसरी शादी करने जा रहा है.

पता चलते ही पुलिस ने मारी रेड

बुधवार दोपहर के समय पुलिस ने उक्त शख्स के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था. जब पुलिस को पता चला कि आरोपी युवक वीरवार को शादी करने जा रहा है तो पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और दूल्हे के घर पर दबिश देकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. अचानक पुलिस रेड और फिर दूल्हे की गिरफ्तारी से वहां मौजूद परिजन व रिश्तेदार हैरान रह गए. उन्होंने पुलिस के सामने मिन्नतें करते हुए कहा कि शादी के बाद पकड़ लेना लेकिन पुलिस कानून का हवाला देते हुए दूल्हा बने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.

आरोपी को जेल भेजा

रोहतक की महिला थाना प्रभारी प्रमिला ने बताया कि 14 दिसंबर को एक नाबालिग लड़की ने उसके साथ रेप होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पीड़ित किशोरी का मेडिकल टेस्ट कराया गया था. पुलिस ने लड़की की शिकायत पर रेप का केस दर्ज कर लिया. जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक शादी करने जा रहा है तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेप के आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.