नए साल से चंडीगढ़ वासियों पर पड़ेगा एक और बोझ, इन सेवाओं के लिए देना होगा सुविधा शुल्क

चंडीगढ़ | नए साल से चंडीगढ़ प्रशासन का एक फरमान लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है. यह फरमान चंडीगढ़ वासियों की जेब ढीली करने का काम करेगा. बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन नए साल से सुविधा शुल्क वसूलने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में चंडीगढ़ के लोगों को जन सम्पर्क केंद्रों पर कई सालों बाद फिर से सुविधा शुल्क का भुगतान करना होगा. यहां सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ की ओर से शहर के 45 जन सम्पर्क केंद्रों पर करीब 58 सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है.

e sampark

चंडीगढ़ प्रशासन ने एक नई व्यवस्था शुरू करते हुए सुविधा व साइज के हिसाब से सम्पर्क केंद्रों को नए नाम दिए हैं. अभी तक ई- सम्पर्क केंद्र, ग्राम सम्पर्क केंद्र और जन सम्पर्क कियोस्क के नाम से जो सुविधा चलती थी, उसे सम्पर्क केंद्र, मिनी सम्पर्क केंद्र और एक्सटेंशन सम्पर्क केंद्र के नए नाम से जाना जाएगा.

चंडीगढ़ प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि नए साल की शुरुआत से ही सम्पर्क केंद्र परियोजना को मजबूत करने के लिए कुछ शुल्क तय कर दिए गए हैं. फिलहाल, 45 सम्पर्क केंद्रों पर करीब 58 सेवाएं उपलब्ध है और इनमें से 18 सेवाओं के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है. वहीं, पहले यह शुल्क आईटी विभाग के अधीन था लेकिन अब चंडीगढ़ की जनता से वसूल किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  NCR में आएगी नौकरियों की बहार, 1 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी जापानी कंपनी Daikin

अब जनता को नगर निगम, समाज कल्याण विभाग, पुलिस, एस्टेट आफिस, इंजिनियरिंग विभाग व एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के कार्यों के लिए सुविधा शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा. इन सेवाओं के लिए सुविधा शुल्क के तौर पर 20 से 25 रुपए प्रति सेवा देना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.