हरियाणा में सालों से अटकी रेल परियोजनाओं को लगेंगे पंख, AIIB देगा 1040 करोड़ रुपए

चंडीगढ़ | हरियाणा में सालों से अटके पड़े रेल प्रोजेक्ट्स को बहुत जल्द पंख लगने वाले हैं. कल प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने हरियाणा रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HRIDC) के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी जिसमें राज्य सरकार के आग्रह पर एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश बैंक (AIIB) ने 1040 करोड़ रुपए के कर्ज को मंजूरी प्रदान की है. इस कर्ज से हरियाणा में सालों से लंबित पड़े रेल प्रोजेक्ट्स को सिरे चढ़ाया जा सकेगा.

Indian Railway

HRIDC के एक अधिकारी ने बताया कि सात शहरों में रेल कनेक्टिविटी के लिए DPR तैयार हो रही है. इसके अलावा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली से महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट, हिसार वाया बिजवासन-गुरुग्राम, बसई-धनकोट, सुल्तानपुर-फरुखनगर झज्जर, अस्थल बोहर-रोहतक, डोभ-भाली, हांसी-हिसार एयरपोर्ट के बीच रेलवे कनेक्टिविटी के लिए भी DPR तैयार की जा रही है.

HRIDC के अधिकारी ने बैठक में बताया कि इसके साथ ही दो नई ट्रेनों के संचालन का आग्रह केन्द्र सरकार से किया गया है. वहीं, सीएम मनोहर लाल और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की मुलाकात के दौरान करनाल- यमुनानगर रेल लाइन प्रोजेक्ट को जल्द मंजूरी प्रदान करने का आग्रह किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

HRIDC के अधिकारी ने बैठक में बताया कि हिसार-भिवानी-रोहतक-पानीपत-अंबाला होते हुए सिरसा से चंडीगढ़ के बीच सीधी ट्रेन चलाने के लिए उत्तर रेलवे से अनुरोध किया जाएगा. वहीं, संजीव कौशल ने बैठक के दौरान अधिकारियों को हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं. इस 130 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में सोहना से पलवल तक 17 स्टेशनों वाली नई दोहरी रेल लाइन बादली, मानेसर और सोहना से होकर कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ चलेंगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.