Jio का नए साल पर धमाका, लॉन्च किया हैप्पी न्यू इयर 2023 प्लान; यहाँ पढ़े ख़ास बाते

टेक डेस्क | Reliance Jio ने 2023 रूपये की कीमत वाला एक नया हैप्पी न्यू ईयर 2023 प्लान लॉन्च किया है. Jio हर साल की तरह इस साल भी यह खास प्लान लेकर आया है. 2023 रूपये की कीमत वाला यह नया जियो हैप्पी न्यू ईयर प्लान 252 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. जिसमें SMS, कॉलिंग लाभ और बहुत सारे डेटा की सुविधा मिलती है. यह प्लान Jio.com पर उपलब्ध है और जिन यूजर को प्लान सब्सक्राइब करने की आवश्यकता है वे माय जिओ ऐप या किसी थर्ड पार्टी ऐप के जरिए मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं.

Jio

न्यू ईयर पर खास प्लान

  • 2023 रूपये वाले प्लान की वैलिडिटी 252 दिनों की है. इसके अलावा, इस प्लान में 9 महीने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है. इसके साथ ही हर रोज 2.5 जीबी डाटा दिया जाएगा, यानी कि यूजर्स को कुल मिलाकर 630 जीबी डाटा मिलेगा. 2023 रूपये के प्लान में जियो एप्स के लिए कंपलीमेंट्री सब्सक्रिप्शन, 100 sms की सुविधा भी दी जाती है. 2,999 रूपये का प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें ग्राहकों को कुल 912.5 जीबी डाटा दिया जाता है.
  • इस प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 2.5 GB हाई स्पीड डाटा मिलता है. इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और जियो एप्स के लिए सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. रिलायंस जिओ की तरफ से वर्तमान समय में 3 वार्षिक प्लान दिए जाते हैं. एक प्लान 2,999 रूपये वाला, दूसरा प्लान 2,874 रुपए और तीसरा प्लान 2,545 रुपए का है.
  • यदि आप 2874 रुपये वाला प्लान लेने की सोच रहे है तो इसमें असीमित कॉलिंग लाभ, कुल 730GB डाटा, प्रति दिन 100 SMS और 365 दिनों की वैधता मिलती है. वहीं, 2,545 रुपये के प्लान में असीमित कॉलिंग लाभ, कुल 504GB डाटा, प्रति दिन 100 SMS, ऐप्स के Jio सूट का सब्सक्रिप्शन और 336 दिनों की वैधता मिलती है.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.