47 साल की उम्र में भी बेहद जवान दिखती है अक्षरा की मां लता सभरवाल, फिटनेस के बताए 7 मंत्र

मनोरंजन डेस्क | ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल की फेम एक्ट्रेस लता सभरवाल भले ही इन दिनों टीवी से गायब है परन्तु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देती है. वह यूट्यूब के जरिए अपने फैंस से कनेक्ट रहती है. लता सभरवाल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ न्यूट्रिशनिस्ट भी है. वह अपनी फिटनेस और डाइट पर खासा ध्यान देती हैं. उनकी उम्र 47 साल की है, परंतु वह बिल्कुल जवान लगती है.

lata saberwal

उनको देखकर लगता ही नहीं की उनकी उम्र इतनी हो गई है. एक्ट्रेस की फिटनेस को देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे. लता ने अपने फिटनेस सीक्रेट का खुलासा किया.

लता सभरवाल ने किया अपनी फिटनेस पर खुलासा

  • एक्ट्रेस ने कहा कि वजन को कम करने व कंट्रोल करने के लिए आपको खाना पोर्शन में खाना चाहिए.
  • फिट रहने के लिए आपको खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाना चाहिए. जितना आप उसे चबाकर खाएंगे, उतना ही आपके लिए अच्छा होगा.
  • जितना हो सके Gluten-Free खाना खाए, आपको दलिया, नाचनी की रोटी आदि चीजें खानी चाहिए.
  • एक्ट्रेस ने कहा कि आप जितना मोटा अनाज खाते हैं, उतनी चर्बी कम होती है. ऐसा करने से पेट पतला होता है और फैट नहीं चढ़ता.
  • यदि आप चाहते हैं कि आपका पेट पतला रहे तो आपको सोने से 3 घंटे पहले खाना खाना चाहिए. हर हाल में आपको शाम 7:00 बजे से पहले खाना खा लेना चाहिए.
  • फिट रहने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते रहे. इसके लिए आप साइकिलिंग, वाक और कार्डियो भी कर सकते हैं.
  • साथ ही, एक्ट्रेस ने कहा कि वजन कम करने के लिए आपको हफ्ते में 6 दिन एक्सरसाइज करनी चाहिए.
  • वहीं, हफ्ते में आप एक दिन चिट मिल भी खा सकते हैं. इससे बॉडी में बैलेंस बनेगा और मोटिवेशन भी मिलेगी.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.