SSC: इस साल निकलेगी 50 हजार से ज्यादा भर्तियां, जारी हुआ टेंटेटिव कैलेंडर

नई दिल्ली | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर साल अपने अलग-अलग पदों के लिए विभिन्न परीक्षा आयोजित करता है. स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने साल 2023-24 के लिए परीक्षाओं का टेंटेटिव कैलेंडर जारी कर दिया है लेकिन SSC के लिए सबसे बड़ी परीक्षा एसएससी जीडी 2023 के लिए है इस बारे में कोई अपडेट नहीं दिया गया है. जीडी 2022 के लिए 54 लाख से ज्यादा आवेदकों ने आवेदन किया है. लगभग इतनी ही संख्या के उम्मीदवार जीडी 2023 की प्रतीक्षा में है लेकिन एग्जाम कैलेंडर में जीडी के नोटिफिकेशन की तारीख नहीं दी गई है.

SSC Staff Selection Commission

 5 महीने पहले आएगा CGL का नोटिफिकेशन

इसके अतिरिक्त दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती परीक्षा अब एसएससी द्वारा आयोजित नहीं की जाएगी. अब यह एग्जाम दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित होगा. इसके अलावा दिल्ली पुलिस एमटीएस परीक्षा भी एसएससी की बजाय दिल्ली पुलिस द्वारा ही करवाई जाएगी. ध्यान देने वाली बात यह है कि एसएससी सीजीएल 2023 का नोटिफिकेशन पिछली बार की अपेक्षा में 5 महीने पहले आएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

साथ ही, कुल 50 हजार से ज्यादा वैकेंसी भी जारी होंगी. सीजीएल 2022 का नोटिफिकेशन सितंबर में अपलोड किया गया था. 2023 के लिए यह नोटिफिकेशन 1 अप्रैल को जारी होगा. नोटिफिकेशन जल्द आने से सीजीएल की तैयारी करने वाले छात्रों को लाभ मिलेगा.

CHSL के लिए 4 दिसंबर को जारी हुआ था नोटिफिकेशन

इसके अलावा, 2022 व 2023 CHSL में भी केवल तीन महिने का अंतराल रहेगा. सीएचएसएल 2022 के लिए 6 दिसंबर को नोटिफिकेशन जारी हुआ था, जिसके आवेदन अभी चल रहे हैं. इन पदों के लिए आप 4 जनवरी 2023 तक आवेदन भेज सकते हैं. CHSL 2023 के लिए मई में अधिसूचना जारी होगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.