हरियाणा में जारी हुई पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें नया भाव

चंडीगढ़ | तेल कंपनियों ने शनिवार 7 जनवरी को हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज जारी नई कीमतों के अनुसार, हरियाणा में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में हल्की सी बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिसके बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.49 रुपए हो गई है. वहीं, डीजल 90.33 रुपए प्रति लीटर हो गया है. बात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम की करें तो यहां पेट्रोल और डीजल के भाव में हल्की गिरावट दर्ज हुई है.

Petrol Diesel Price 2

आज जारी नई कीमतों के अनुसार, साईबर सिटी गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल 96.97 रुपए मिल रहा है तो वहीं डीजल 89.84 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.22 रुपए प्रति लीटर हो गया है जबकि डीजल 90.09 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है.

हरियाणा के जिलों की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा भाव सिरसा जिले में बना हुआ है. यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 98.22 हो गया है तो वहीं डीजल 91.04 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. राजधानी चंडीगढ़ की बात करें तो यहां 20 मई के बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई है. यहां आज एक लीटर पेट्रोल 96.20 रुपए में मिल रहा है जबकि डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  तिरुपति जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, नई साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू

SMS से जानें ताजा रेट

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें आप घर बैठे SMS के जरिए भी पता कर सकते हैं. इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 पर भेजना होगा. बता दें कि प्रत्येक शहर का कोड अलग-अलग होता है जो आपको आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.