महेंद्रगढ़ को मिली करोड़ों की सौगात, अब इन गांवों को सिंचाई के लिए मिलेगा पानी

महेंद्रगढ़ | करीब 1.40 करोड़ रुपये की लागत से जिले के करीब एक दर्जन गांवों के किसानों को महेंद्रगढ़ नौलपुर वितरिका से पाइप लाइन बिछाई जायेगी. इसका उपयोग सिंचाई के लिए किया जाएगा. राज्य सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है. यह जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने बताया कि इस परियोजना के बाद गांव सेका, कांवी की ढाणी, भूषण शोभापुर, कादीपुरी, मुरारपुर आदि के किसान यहां से पानी लेकर अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे.

micro irrigation Kisan

काम के लिए निकाले जा चुके हैं टेंडर

उन्होंने बताया कि यहां के किसानों की लंबे समय से सिंचाई के लिए नहर का पानी उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी. इसके लिए अधिकारियों से ब्योरा तैयार कर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया था. यादव ने कहा कि इस परियोजना के तहत विभिन्न स्थानों पर खुले पानी के टैंक बनाए जाएंगे ताकि किसान पानी ले सकें और अपनी फसलों की सिंचाई कर सकें. इस काम के लिए टेंडर निकाले जा चुके हैं. जल्द ही काम पूरा हो जाएगा. इससे करीब एक दर्जन गांवों के किसानों को लाभ होगा.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ से खिलाड़ियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस गांव में बनेगा नया खेल स्टेडियम

कांग्रेस ने नहीं बनाई कोई अच्छी योजना

उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अन्य शासन काल में तत्कालीन जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के किसानों के लिए पानी को लेकर कोई योजना नहीं बनाई, जिससे इलाके का जलस्तर काफी नीचे चला गया था. भाजपा शासन में विधानसभा क्षेत्र में कई योजनाएं बनाकर नहर का पानी छोड़ा जाता था. जिसमें भूजल स्तर में सुधार हुआ है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.