हरियाणा में बिजली बिल पर मंत्री हुए नाराज, कर्मचारी से वसूली के निर्देश; 9 शिकायतें मौके पर निपटीं

भिवानी | हरियाणा के भिवानी में शुक्रवार को लोगों की शिकायतों पर सुनवाई के दौरान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए. पंचायत भवन में हुई जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में कुल 13 मामले मंत्री के सामने रखे गए. इनमें 9 शिकायतों का बैठक के दौरान ही निपटारा कर दिया गया. सुनवाई के दौरान सोलर बिजली बिल से जुड़ा मामला सामने आने पर मंत्री ने संबंधित कर्मचारी की लापरवाही पर नाराजगी जताई.

Bijli Bill

उन्होंने लापरवाही बरतने वाले बिजली कर्मी से बिजली बिल की भरपाई कराने के निर्देश दिए. वहीं रोहतक गेट निवासी गोपाल कुमार की बिजली बिल से जुड़ी शिकायत पर सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के अनुसार कार्रवाई करने को कहा गया.

बिल की भरपाई

मंत्री ने अधिकारियों को साफ किया कि बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों को लंबित न रखा जाए. लोगों की परेशानी को गंभीरता से लेकर जल्द समाधान किया जाए. सेवा नगर निवासी महावीर ने इलाके में पेयजल से जुड़ी परेशानी मंत्री के सामने रखी. इस पर राजेश नागर ने पेयजल अधिकारियों को सप्लाई का समय बढ़ाने के निर्देश दिए. न्यू हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर- 13 निवासी सुखबीर सिंह का मामला भी बैठक में पहुंचा.

यह लोह हुए शामिल

मंत्री ने विधायक घनश्याम सर्राफ को मामले में मध्यस्थता करने को कहा. साथ ही शिकायतकर्ता की फरियाद के अनुसार गली से सीसीटीवी कैमरे हटवाने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए. ऑटो मार्केट निवासी तेजपाल सिंह की दुकान के किराए से जुड़ी शिकायत पर अधिकारियों ने बताया कि मामले का निपटारा पहले ही किया जा चुका है. बैठक में विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, डीसी साहिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा और भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक भी मौजूद रहे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.