कुरुक्षेत्र में जमीन से आसमान तक रोशनी ही रोशनी, 500 ड्रोन ने बनाए ऐसे नजारे; देखता रह गया ब्रह्मसरोवर

कुरुक्षेत्र | ब्रह्मसरोवर पर एक तरफ सवा लाख दीए जल रहे थे तो दूसरी तरफ आसमान में 500 ड्रोन अलग- अलग आकृतियां बना रहे थे. लेजर लाइट के साथ हुए इस ड्रोन शो को देखने पहुंचे लोगों ने भी अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर पूरे माहौल को रोशन कर दिया. मौका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान का था. कार्यक्रम के दौरान 500 ड्रोन के जरिए आसमान में लगातार अलग- अलग संदेश और आकृतियां उभरती रहीं.

Diya

ड्रोन शो में आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों को खास अंदाज में पेश किया गया. इसके साथ ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी आकृति भी आसमान में दिखाई दी. ड्रोन के जरिए जैसे ही ऑपरेशन सिंदूर का लोगो आसमान में बना, ब्रह्मसरोवर पर मौजूद लोगों में उत्साह बढ़ गया.

मोबाइल में कैद नजारा

इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए. रोशनी और रंगों के बीच ड्रोन की बदलती आकृतियों को देखने के लिए लोगों की नजरें लगातार आसमान पर टिकी रहीं. शो शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मोबाइल फोन निकाल लिए. कोई तस्वीरें खींचता नजर आया तो कोई ड्रोन शो का वीडियो बनाता रहा. लेजर शो और ड्रोन की रोशनी के साथ ब्रह्मसरोवर पर जलाए गए सवा लाख दीयों ने पूरे क्षेत्र का नजारा बदल दिया.

कार्यक्रम बनाया खास

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार से जुड़े विभिन्न अभियानों और उपलब्धियों को भी ड्रोन की आकृतियों के जरिए दिखाया गया. 500 ड्रोन के तालमेल, लेजर लाइट और दीयों की रोशनी ने ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे लोगों के लिए कार्यक्रम को खास बना दिया.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.