पिछले 3 महीने में इस कंपनी ने दिया निवेशकों को 563 फिसदी रिटर्न, अब 11 बोनस शेयर देगी कंपनी

नई दिल्ली, Share Market | यदि आप भी शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो आपको पता होगा कि शेयर मार्केट में कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहता है. आयरन एवं स्टील प्रोडक्ट के कारोबार से जुड़ी एक कंपनी के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. बता दें कि इस कंपनी के शेयरों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है. हम Rhetan TMT के शेयर की बात कर रहे हैं. सोमवार को इंट्रा डे ट्रेड बीएससी पर इन शेयरों की कीमतों में 5 परसेंट की तेजी दर्ज की गई. जिसके बाद इनकी कीमतें 464.25 रूपये पर पहुंच गई.

Share Market 2

इस कंपनी के शेयर की कीमतों में आई तेजी

यह तेजी बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की घोषणा के बाद से ही जारी है. इसी साल सितंबर में यह शेयर बीएसई MSE लिस्ट हुआ था. इसका आईपीओ प्राइस 70 रूपये था, पिछले 1 महीने में इस स्टॉक में 98.06 प्रतिशत उछाल आया है. आईपीओ प्राइस के मुकाबले पिछले 3 महीने में इस शेयर ने निवेशकों को 563 परसेंट तक रिटर्न दिया है. रेहतन टीएमटी के निदेशक मंडल ने कंपनी के एक इक्विटी शेयर के 10 इक्विटी शेयरों में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दे दी है. इसका फेस वैल्यू 10 रूपये प्रति शेयर है.

यह भी पढ़े -  आज इतने बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम, SMS से ऐसे तुरंत चेक करें रेट

बोर्ड ने पिछले सप्ताह रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के इक्विटी शेयर धारकों को प्रत्येक चार इक्विटी शेयरों के लिए 11 बोनस शेयर जारी करने की भी मंजूरी दे दी थी. रेहतन टीएमटी के अनुसार, स्प्लिट के पीछे इक्विटी शेयरों की लिक्विडिटी को बढ़ाना है, जिससे निवेशकों को अधिक से अधिक रिटर्न मिल सके.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.