Share Market में निवेश करने वालों की बल्ले-बल्ले, अगले सप्ताह से होगी शेयरों की बरसात

नई दिल्ली | यदि आप भी Share Market में निवेश करते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. आने वाला सप्ताह निवेशकों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है. इस दौरान निवेशकों को पैसे बनाने के कई मौके मिलेंगे. जहां एक तरफ दो कंपनियों का IPO ओपन होने जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ तीन कंपनियां स्टॉक मार्केट में एक्स बोनस के रूप में ट्रेड करेंगी. हम आपको बताएंगे कौन-कौन सी कंपनियां बोनस शेयर देगी और किस-किस को बोनस शेयर मिलेगा.

Share Market 1

Zim Laboratories Ltd Ex Bonus Date

जिम लैबोरेट्रीज की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, हर एक शेयर पर दो बोनस शेयर योग्य निवेशकों को दिए जाएंगे. कंपनी की तरफ से इस साल अब तक 200% से अधिक रिटर्न अपने पोजीशनल निवेशकों को दिया जा चुका है. यदि पिछले 6 महीनों की बात की जाए तो स्टॉक की कीमतों में 81 परसेंट से अधिक उछाल देखने को मिला है.

  • जिम लैबोरेट्रीज एक्स बोनस डेट- 22 दिसंबर 2022
  • जिम लैबोरेट्रीज रिकॉर्ड डेट- 22 दिसंबर 2022

Precision Wires Ex- Bonus Date

कंपनी की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, योग्य निवेशकों को हर दो शेयरों पर एक बोनस शेयर दिया जाएगा. कंपनी के शेयरों में इस साल अब तक 53% की उछाल देखने को मिली है. वहीं, पिछले 6 महीनों की बात की जाए तो कंपनी ने निवेशकों को 82% से अधिक रिटर्न दिया है.

  • प्रिसिजन वायर एक्स बोनस डेट- 22 दिसंबर 2022
  • प्रिसिजन वायर रिकॉर्ड डेट- 22 दिसंबर 2022
यह भी पढ़े -  ग्राहक हुए खुश, अचानक कम हुए सोने और चांदी के दाम; यहां देखें आज के नए रेट

Sheela Foam Ex- Bonus Date

रिटर्न के मामलों में अभी तक इस कंपनी ने निवेशकों को निराश किया है. पिछले 1 महीने में स्टॉक का प्राइस 3% से अधिक लुढ़क गया है. इस साल इस कंपनी के शेयरों में 19% तक की गिरावट दर्ज की गई है. निवेशकों को खुश करने के लिए कंपनी हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर बांटने जा रही है.

  • शीला फोम एक्स बोनस डेट- 21 दिसंबर 2022
  • शीला फोम रिकॉर्ड डेट- 22 दिसंबर 2022
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.