नियमित भर्ती होने के बाद भी नहीं हटेंगे HKRN व आउटसोर्स पर लगे कर्मी, दूसरी खाली जगह दी जाएगी नियुक्ति

चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप D के लगभग 12,500 पदों पर कर्मचारियों की भर्ती हुई है. इनकी भर्ती के बाद, इन्हें कॉमन कैडर के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी. इन कर्मचारियों को  जिले भी आवंटित किए जाएंगे. ऐसे में अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) व आउटसोर्स के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को जगह खाली करनी पड़ेगी. इन्हें अब दूसरी खाली जगह पर नियुक्त किया जाएगा.

Haryana Kausal Rojgar Nigam HKRN

खाली जगह दी जाए नियुक्ति

इसे लेकर मुख्य सचिव कार्यालय की तरफ से सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है. जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि नियमित भर्ती से ग्रुप डी के कर्मचारी ज्वॉइन करने पर एचकेआरएन व आउटसोर्स के तहत कार्यरत कर्मचारियों को हटाया न जाए. उन्हें दूसरी खाली जगह लगाया जाए. वर्तमान में प्रदेश में ऐसे सवा लाख कर्मचारी कार्य कर रहें है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

ऐसे में हरियाणा कौशल रोजगार निगम व आउटसोर्स के तहत जो भी कर्मचारी काम कर रहे हैं, उन्हें अपनी जगह छोड़नी होगी तथा उन्हें दूसरी खाली जगह पर नियुक्ति दी जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.