हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी: दमकल विभाग में 998 पदों पर भर्ती जल्द, यहाँ पढ़े अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दमकल विभाग में 998 नए पद सृजित करने को सरकार द्वारा मंजूरी मिल गई है. नए पदों पर जल्द भर्ती होगी. ऑपरेटर-कम चालक से लेकर Fire अधिकारियों के इन पदों की भर्ती प्रक्रिया हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग शुरू करेगा. हरियाणा में पहले 69 दमकल केंद्र थे. 2010 के बाद से अब तक अलग-अलग क्षेत्रों में 29 नए दमकल केंद्र खोले गए हैं.

Haryana Fire Brigade Vehicle

दमकल विभाग के महानिदेशक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि नए केंद्रों में स्टाफ की कमी चल रही थी. यहां कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे थे. विभाग ने पिछले दिनों 998 नए पद सृजित करने का प्रस्ताव पेश किया था. वित्त विभाग द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. अब प्रदेश के दमकल विभाग में कुल 3777 पदों को स्वीकृति मिली है.

ये नए पद हुए है सृजित

सहायक मंडल अग्निश्मन अधिकारी: 1

अग्निशमन केंद्र अधिकारी: 7

उप अग्निशमन केंद्र अधिकारी: 37

मुख्य अग्निशामक: 71

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की लाडली भत्ता योजना का उठाएं फायदा, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन

फायर ऑपरेटर-कम-चालक: 882

कुल पद: 998

इन दमकल सैंटरों में लगेगी स्टाफ की ड्यूटी

प्रदेश के अलग-अलग जिला मुख्यालय से लेकर सब डिविजन और औद्योगिक क्षेत्रों में खोले गए 29 दमकल केंद्रों के लिए इस स्टाफ की मांग की गई है. इनमें मानेसर, उद्योग विहार गुरुग्राम, तावड़ू, पुन्हाना, नारनौंद, औद्योगिक क्षेत्र, बरवाला (पंचकूला), सिवानी, पुंडरी, धारूहेड़ा, हथीन, खरखौदा, पटौदी, आईएमटी बावल, सेक्टर-5 रोहतक, आईएमटी फरीदाबाद, सेक्टर 25 औद्योगिक क्षेत्र फरीदाबाद, सेक्टर 46 औद्योगिक क्षेत्र फरीदाबाद, एमआईई पार्ट 1, बहादुरगढ़, आईएमटी सेक्टर 17 बहादुरगढ़, आईएमटी कुंडली, आईएमटी बरही, आईएमटी राई, बिलासपुर, छछरोली, धारसूल, बराड़ा, सेक्टर 4 करनाल, लालबत्ती चौक पानीपत और आजाद नगर हिसार सम्मिलित है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.