12 को हैं HCS का पेपर, HPSC ने रोकें एडमिट कार्ड, सैकड़ों कैंडिडेट्स की बढ़ी मुसीबतें

पंचकूला । HCS भर्ती परीक्षा जिसका पेपर 12 सितंबर को होना है उसको लेकर बहुत से कैंडिडेट्स के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है. बताया जा रहा है कि काफी सारे कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड रिलीज नहीं हो रहें हैं. सुनने में आया है कि सैकड़ों की संख्या में कैंडिडेट्स का नाम रिजेक्शन लिस्ट में डाल रखा है. एचपीएससी से जब इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया.

ऐसे में इन कैंडिडेट्स को भी समझ में नहीं आ रहा है कि करें भी तो क्या करें. अब कैंडिडेट्स के सामने बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि एक तो इतने सालों में ये परीक्षा होती है और अब इन्हें ये समझ में नहीं आ रहा कि अंतिम तीन दिनों में परीक्षा को लेकर रिविजन करें या एडमिट कार्ड के लिए भाग-दौड़ करें. इस कैंडिडेट्स को यह भी मालूम नहीं कि इनके एडमिट कार्ड क्यूं नहीं दिए जा रहे और एचपीएससी कोई कारण भी नहीं बता रहा.

यह भी पढ़े -  Sonipat Sports Jobs: सोनीपत में इन पदों पर निकली भर्ती, 4 अगस्त तक करें आवेदन

सब कैंडिडेट्स भी एचपीएससी की इस कार्रवाई से हैरत में हैं. एक कानून विशेषज्ञ ने इन कैंडिडेट्स को यह सलाह दी है कि पेपर के लिए बहुत ही कम समय बचा है. ऐसे में आप तुरंत लीगल नोटिस जारी करवाकर वजह पता करें कि आपको एडमिट कार्ड क्यूं जारी नहीं किए जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.