पंचकूला । हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस पुरुष सिपाही की लिखित परीक्षा 29 से 31 अक्टूबर तक आयोजित करवाई जाएगी. बता दें कि इस परीक्षा को आंसर लीक होने की वजह से कैंसिल कर दिया गया था. पिछले कुछ दिनों से उम्मीदवार लिखित परीक्षा की नई तारीख का इंतजार कर रहे थे.
पुरुष सिपाही की लिखित परीक्षा की नई तारीख जारी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. बता दे कि अभी बोर्ड द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, परंतु सूत्रों से जानकारी मिली है कि हरियाणा पुलिस पुरुष सिपाही की लिखित परीक्षा आगामी 29 से 31 अक्टूबर तक आयोजित करवाई जाएगी. इस बार परीक्षा के लीक होने की कोई भी गुंजाइश नहीं होगी, सभी सुरक्षा इंतजामों का ध्यान रखा जाएगा. आयोग ने पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. बता दें कि पुरुष सिपाही के लिए 8 लाख 39 हजार आवेदन आए हैं.
