IGI एयरपोर्ट दिल्ली में आई बंपर भर्ती, 12वीं पास भेजे आवेदन

जॉब डेस्क । IGI विमानन सेवा नई दिल्ली द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. जो भी उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए इच्छुक है वह अपने आवेदन भेज सकते है. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन भेजने से पहले वह योग्यता मापदंडों को माप ले तथा बाद में ही अपने आवेदन भेजे. आपको बता दें कि यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएंगी. पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन भेजने का पता, आवेदन का माध्यम सभी आगे दी गई है, अतः पोस्ट को आखिर तक पढ़े.

FLIGHT AIR INDIA

महत्वपूर्ण तिथियां ( Important Dates)

आवेदन शुरू होने की तारीख ( Form Starting Date)

इन पदों के लिए आवेदन 5 जनवरी 2022 से शुरू हो चुके हैं.

आवेदन करने की अंतिम तारीख ( Last Date To Apply)

आवेदन करने की अंतिम तारीख है 31 मार्च 2022 निर्धारित की गई है.

परीक्षा की तारीख ( Date Of Exam)

परीक्षा के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है आवेदकों से अनुरोध है कि वह समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहे.

कुल पद ( Total Post)

कुल 1095 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

आयु सीमा ( Age limits)

इन पदों पर आवेदन भेजने वाले आवेदकों के लिए न्यूनतम सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है.

Age Relaxation – SC/ST/OBC/PH /PWD उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

आवेदन शुल्क ( Application fee)

इन भर्तियों पर आवेदन भेजने के लिए उम्मीदवारों को 350/ रुपए आवेदन शुल्क देना होगा.
उम्मीदवारों को ध्यान रहे कि एक बार आवेदन शुल्क जमा होने के बाद वापिस नहीं किया जाएगा.

फीस जमा करवाने का माध्यम ( Fee Payment Mode)

आवेदकों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.

शैक्षणिक योग्यता ( Qualification details)

आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार 12वीं पास होने चाहिए.

आवेदन कैसे करें ( How To Apply)

  • इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन भेजने होंगे.
  • ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक को खोलें.
  • अब लॉगिन करें या पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाएं.
  • अपनी मूलभूत जानकारी भरें.
  • शिक्षा विवरण तथा कार्य अनुभव जमा करें.
  • अपनी स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर, बारहवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि अपलोड करें.
  • भरी गई जानकारी को देखिए यदि कोई त्रुटि हो तो उसे ठीक करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सफलतापूर्वक जमा होने के बाद भविष्य की आवश्यकता अनुसार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भी निकाल ले.
यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

कार्यस्थल ( Job Location)

चयनित उम्मीदवारों को नई दिल्ली में कार्य करना होगा.

चयन प्रक्रिया ( Selection Process)

  • सबसे पहले आवेदकों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी.लिखित परीक्षा में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए कंपनी के रजिस्टर्ड ऑफिस नई दिल्ली में जाना होगा.
  • इंटरव्यू के लिए समय तथा तारीख कॉललेटर में बता दिया जाएगा तथा कॉल लेटर को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा.
  • इंटरव्यू तथा लिखित परीक्षा के आधार पर तथा चरित्र और पूर्व वृत्त सत्यापन व मेडिकल परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

आवेदन के समय जरूरी दस्तावेज ( Documents attached with application form)

  • आधार कार्ड
  • शिक्षा व व्यवसाय संबंधित प्रमाण पत्र
    जन्मतिथि के लिए 10वीं का प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से है तो जाति प्रमाण पत्र
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो

वेतन ( Salary)

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 15000-25000/ रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा.

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी ( Other General Instructions)

उम्मीदवार ध्यान दें कि यह भर्तियां एक प्राइवेट संस्था की ओर से की जा रही है, इसीलिए आपसे अनुरोध है कि एक बार अपने स्तर पर भी सारी जानकारी प्राप्त कर ले, किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी.

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें.

Application form and Official Notification Click Here

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.