SSC ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए जारी की तिथि, जाने कब होगी कौन-सी परीक्षा

नई दिल्ली | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से समय-समय पर विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है. अभी हाल ही में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है जिसके अंतर्गत आगे होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल बताया गया है. जिनमें उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन कर रखे हैं उम्मीदवारों के लिए यह खबर काम की खबर साबित होने वाली है. इस खबर में हम आपको नोटिस में दी गई सारी जानकारी के बारे में बताएंगे. इस नोटिस में विभिन्न परीक्षाओं की तिथि दी गई है जिसके अनुसार उम्मीदवारों को पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा कब है.

SSC Staff Selection Commission

परीक्षाओं का शेड्यूल

लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन 2021, स्टैटिसटिकल इन्वेस्टिगेटर जनरल -2 रजिस्ट्रार जनरल एवं सेंसस कमिश्नर इंडिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा 13 अगस्त 2022 को आयोजित होगी.

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा रिजर्वेशन का फायदा

(AWO/TPO) दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 अक्टूबर 2022 और 28 अक्टूबर 2022 को आयोजित होगी.

यह शेड्यूल सरकार द्वारा कोरोना से बचने के लिए जारी गाइडलाइंस के अनुसार तैयार किया गया है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यदि में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.