SSC कॉन्स्टेबल जीडी सहित अन्य परीक्षाओं की तिथि घोषित, देखे नोटिस

नई दिल्ली । कर्मचारी चयन आयोग ( SSC) द्वारा 6 सितंबर 2021 को  एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस में नवंबर और दिसंबर 2021 में होने वाली परीक्षाओं की तिथि जारी की गई है. इस नोटिस में CHSL व कॉन्स्टेबल जीडी सहित अन्य कई परीक्षाओं की तिथि बताई गई है.

SSC Staff Selection Commission

परीक्षा की तिथि इस प्रकार है

CHSL ( Combined Higher Secondary Level Examination, 2019

CHSL की कौशल परीक्षा 3 नवंबर 2021 को आयोजित की जाएगी.

दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सज परीक्षा 2020

इस पदों का पेपर -।। 8 नवंबर 2021 को आयोजित होगा.

स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी एग्जामिनेशन 2020

इन पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 11 नवंबर 2021 से 15 नवंबर 2021 के बीच आयोजित की जाएगी.

कांस्टेबल जीडी ( CAPFs), NIA, SSF and Rifleman( GD) in Assam Rifles) परीक्षा 2021

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

कांस्टेबल जीडी भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा(CBT) 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित होगी.

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि लगातार अपडेट प्राप्त करने के लिए वह समय-समय पर अधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.