3 साल के लंबे इंतजार के बाद आयोजित होगी भर्ती रैलियां, जाने किस दिन कहां होगी रैली

चंडीगढ़ | लगभग 3 साल के लंबे इंतजार के बाद सेना में भर्तियां रैली शुरू होने जा रही है. आप सभी जानते हैं कि तीनों रक्षा सेनाओं में सिपाहियों की भर्तियां अग्निपथ योजना के अंतर्गत की जाएगी. अग्नीपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए 84 रैलियों का संभावित शेड्यूल जारी किया गया है. इन सभी भर्तियों में से हरियाणा में छह भर्ती रैलियां होंगी. इनमें पांच हरियाणा और एक दिल्ली में होनी है. हरियाणा में होने वाली 5 भर्ती रैलियो में से 4 की तारीख और स्थान निर्धारित किया गया है.

ARMY BHARTI

महिलाओं की एक भर्ती का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है. हरियाणा से संबंधित रैलियों में से पहले बैच में सिर्फ हिसार की रैली होगी. बाकी रैलिया दूसरे व तीसरे बैच में की जाएगी. पहले बैच की रैलियों में चुने जाने वाले युवाओं को फिजिकल, लिखित, मेडिकल व ट्रेनिंग आदि करके सेना में रिपोर्ट करने में जुलाई 2023 तक का समय लगेगा. दूसरे और तीसरे बैच में चुने जाने वालों को अगले साल के आखिर तक इंतजार करना होगा. ऐसे में प्रदेश के युवाओं को फौजी बनने के लिए अभी 1 साल से ज्यादा इंतजार रहेगा. आपको बता दें कि हरियाणा में हर साल सेना में जाने के लिए 4.50 लाख युवा तैयारी करते हैं. 3 साल से भर्ती न होने से करीब 15 लाख युवा रैलियों में अपनी किस्मत आजमाएंगे.

1 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

आपको बता दें कि अग्निवीर भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन 1 जुलाई 2022 से शुरू हो चुके हैं. पहले बैच की भर्ती रैली का आयोजन अगस्त के दूसरे सप्ताह  में हो सकता है. पहले बैच के लिए लिखित परीक्षा 16 अक्टूबर से 13 नवंबर 2022 के बीच आयोजित हो सकती है. जबकि ट्रेनिंग सेंटर में पहला बैच दिसंबर के आखिर तक रिपोर्ट करेगा. दूसरे बैच के लिखित परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित होगी और दूसरा बैच ट्रेनिंग सेंटर में फरवरी 2023 में रिपोर्ट करेगा. पहले बैच की ट्रेनिंग के बाद यूनिट में रिपोर्ट जुलाई 2023 में हो गई जबकि दूसरा व तीसरा बैच यूनिट में सितंबर से नवंबर 2023 के बीच में रिपोर्ट करेगा.

यह भी पढ़े -  Electricity Ombudsman Delhi Jobs: पर्सनल असिस्टेंट के पद पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

प्रदेश में होने वाली भर्ती रैलियों का स्थान में शेड्यूल

ARO हिसार

यह भर्ती हिसार में 12 से 25 अगस्त तक आयोजित की जाएगी. इसमें हिसार, सिरसा, जींद,फतेहाबाद के युवा हिस्सा ले पाएंगे.

ARO चरखी दादरी

इस क्षेत्र की भर्ती रैली भिवानी में आयोजित होगी. भर्ती रैली का आयोजन 11 से 24 नवंबर तक होगा और इसमें चरखी दादरी, रेवाड़ी,महेंद्रगढ़, भिवानी जिलों के युवा शामिल हो पाएंगे.

ARO रोहतक

इस भर्ती रैली का आयोजन रोहतक जिले में 27 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगा और इसमें रोहतक, सोनीपत,पानीपत व झज्जर जिलों के युवा आएंगे.

दिल्ली ARO

यह भर्ती रैली दिल्ली में बवाना के राजीव गांधी स्टेडियम में 7 से 27 दिसंबर तक आयोजित होगी तथा इस भर्ती रैली में दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद और पलवल के युवा भाग ले पाएंगे.

ARO अंबाला

यह भर्ती रैली करनाल में 23 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होगी. अंबाला, करनाल,कुरुक्षेत्र,यमुनानगर,, कैथल,पंचकूला व चंडीगढ़ के युवा इस भर्ती रैली में शामिल होंगे.

महिला रैली

महिलाओं के लिए रैली अंबाला हेड क्वार्टर के तहत होगी. इसके लिए अभी जगह और तिथि का ऐलान नहीं किया गया है.

नोट: आपको बता दें कि रैलियों की यह सभी तारीख के संभावित है आयोजन से पहले इन में किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव किया जा सकता है. इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.