हरियाणा में 1699 अभ्यर्थियों को जॉइनिंग का इंतजार, डिप्टी स्पीकर को सौंपा ज्ञापन

जींद | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 17 अक्टूबर 2024 को विभिन्न पदों का परिणाम जारी किया गया था. इसके बाद, 14 जून 2025 को संशोधित रिजल्ट जारी हुआ. इसी संशोधित रिजल्ट के साथ कॉमर्स ग्रुप नंबर 6 का रिजल्ट भी जारी किया गया. कॉमर्स ग्रुप का रिजल्ट पहली बार जारी हुआ था पर अभी तक रिवाइज्ड रिजल्ट और कॉमर्स ग्रुप के उम्मीदवारों की जॉइनिंग नहीं हो पाई है.

HSSC

हरियाणा के डिप्टी स्पीकर के पास गुहार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से घोषित संशोधित परिणाम में चयनित 1699 अभ्यर्थी नौ महीने से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहें है. इसे लेकर अभ्यर्थी हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा के पास पहुंचे. अभ्यर्थियों ने हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन सौंपा.

डॉ. मिड्ढा की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने उठाया जाएगा. अभ्यर्थियों का कहना है कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक 14 जून 2025 को संशोधित रिजल्ट जारी हुआ था.

यह भी पढ़े -  Pooja College Kurukshetra Jobs: पूजा कॉलेज ऑफ एजुकेशन कुरूक्षेत्र में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, यहां देखें सारी जानकारी

झेल रहे मानसिक और आर्थिक तनाव

इस रिवाइज्ड लिस्ट में उनका सिलेक्शन क्लर्क, पटवारी और जेई जैसे अहम पदों पर हुआ था. कोर्ट में लंबित एलपीए और ज्वाइनिंग पर लगे स्टे की वजह से उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है. अभ्यर्थियों का कहना है कि वे मानसिक और आर्थिक तनाव झेल रहें हैं जबकि बाहर हुए 781 अभ्यर्थी अब भी अपने पदों पर काम कर रहे हैं. ऐसे में यह उम्मीदवार अपनी जोइनिंग के लिए आयोग व सरकार से गुहार लगा रहे हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.