हरियाणा के 5080 गांव 24 घंटे बिजली से जुड़े, जानिये कौन से जिले के हैं कितने गांव ?

चंडीगढ़ | पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजयेपी जी की जयंती जिसको सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को इस रूप में इसलिए बनाया जाता है क्योंकि इस दिन हरियाणा के कुल 202 और गांवों को म्हारा गांव व जगमग गांव जैसी शानदार योजनाओं से जोड़ दिया गया था.

जहां एक तरफ पहले प्रदेश के केवल कुल 4878 गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध होती आ रही थी, परंतु अब वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कुल 1261 ग्रामीण फीडरों के नज़दीक वाले कुल 5080 गांव को म्हारा गांव व जगमग गांव योजना से जोड़ कर पूरी तरह से रोशन कर दिया गया है. ऐसे में अगर हम बात वर्तमान स्थिति की करे और सरल शब्दों में कहें तो अब म्हारा गांव व जगमग योजना से जुड़ने के बाद से ही प्रदेश के कुल 72 फीसदी गांवों और कुल 10 जिलों को भी पूरी तरह से 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है.

Electricity Board

ऐसे में बिजली निगमों के प्रवक्ता ने ने संवाददाताओं से बातचीत करते समय बताया कि बीती 25 दिसंबर से जो भी नए 202 अतिरिकत गांव इस योजना से जोड़े गए हैं, उन सभी मे उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम  यानी (UHBVN) के तहत आने वाले है जैसे कि –

  • सोनीपत एरिया के कुल 14 गांव
  • पानीपत सर्किल के कुल 18 गांव
  • रोहतक के 09 गांव
  • झज्जर के 20 गांव
  • कैथल के 16 गांव

और अंत में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम  (DHBVN) के अन्तर्गत आने वाले कुछ गांवों की सूची इस प्रकार सामने निकल कर आई है कि उनमें-

  •  गुरुग्राम सर्कल के कुल 19 गांव
  •  नारनौल के कुल 95 गांव
  • हिसार के 11 गांव

शामिल किए गए हैं. इसी दौरान प्रदेश के कुल 10 जिले भी इन्हीं में शामिल किए गए हैं, जहां 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है और ऐसे ही कुछ मुख्य जिलो की सूची जारी किया है और उनमें मुख्य रूप से पचंकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, रेवाड़ी और फतेहाबाद आदि जैसे बड़े जिलो के नाम सामने निकल कर आ रहे हैं.

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने व्यक्त किया अपना विज़न

गौरतलब है कि बीती 1 जुलाई, 2015 को कुरूक्षेत्र जिले के दयालपुर गांव से सी एम मनोहर लाल खट्टर ने म्हारा गांव व जगमग गांव योजना को लागू किया था. इस योजना के अन्तर्गत गांवों में सभी पुरानी बिजली की तारों की जगह नई एरियल बंच केबल का उपयोग किया गया है और साथ ही साथ में पुराने व खराब मीटरों को भी बदला जाता है. सीएम मनोहर लाल खट्टर का कहना हैं कि उनका मुख्य उद्देश्य यही है कि शहर की तरह गांव भी अब जगमग हों, और उसी के चलते यह मुख्य योजना शुरू की गई थी. इस मुहिम के अन्तर्गत बेहद सकारात्मक परिणाम सामने निकल कर आए है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts