हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला- 43 नगरपालिका और परिषदों को किया गया भंग

चंडीगढ़ ।  हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 43 नगरपालिकाओ और नगर परिषदों का कार्यकाल समाप्त हो जाने पर उन्हें भंग किया गया है. साथ ही सभी में प्रशासक की नियुक्ति भी कर दी गई है. प्रशासक तौर पर सभी जगह एसडीएम को एडमिनिस्ट्रेटिव नियुक्त किया गया है.

dushant chautala

इन नगर पालिकाओ और नगर परिषदो को किया गया भंग

बता दें कि मुंसिपल काउंसिल (कमेटियों) में फतेहबाद, समालखा फिरोजपुर झिरका, पुनहाना, गोहाना, असंध, होडल, पलवल, सोहना, तरावड़ी, निसिंग, चीका, मंडी डबवाली, चरखी दादरी, झज्जर, महम, रानियां, जींद, कैथल, राजौंद, पेहवा, थानेसर, हांसी, कालावाली, उचाना, बहादुरगढ़, नरवाना, टोहाना, महेंद्रगढ़, लाडवा, शाहबाद, सफीदों, घरौंडा, गन्नौर, भुना, बावल, ऐलनाबाद, नागल चौधरी, नारनौल, नुहं, नारायणगढ़, रतिया व बरवाला शामिल है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

हरियाणा निकाय विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एस एन राय द्वारा जारी किए आदेशों के अनुसार सभी कमेटियों में नियुक्त किए गए प्रशासक डायरेक्ट अर्बन लोकल बॉडीज हरियाणा के प्रशासनिक कंट्रोल में कार्य करेंगे. बता दे कि कोरोना के चलते नगर पालिकाओं के चुनाव की तिथियां घोषित नहीं की गई है. जिसकी वजह से सरकार ने 43 नगर पालिकाओं में प्रशासक की नियुक्ति की है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.