82 साल की उम्र में OP चौटाला देंगे 10वीं का एग्जाम, जानिए क्या है बडी वजह ?

हिसार । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला 10 वीं के अंग्रेजी विषय का पेपर देंगे. यह परीक्षा सिरसा के आर्या गर्ल्स स्कूल में आयोजित होगी. 2 घंटे की इस परीक्षा के लिए ओपी चौटाला ने राइटर की मांग की थी जो कि सरकार ने मंजूरी दे दी है. पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने बारहवीं की एग्जाम दे दी थी, लेकिन उनका रिज़ल्ट अटका हुआ है. क्योंक उनके पास दसवीं क्लास में इंग्लिश विषय नहीं था इस वजह से हरियाणा सरकार ने उनका रिज़ल्ट अटका दिया है. नियमों के मुताबिक़ ओपी चौटाला को 10 वीं कक्षा का इंग्लिश का पेपर क्लियर करना पड़ेगा, उसके पश्चात ही रिज़ल्ट के क़यास लगाए जाएंगे दरअसल इसी वजह से आज सिरसा के आर्या गर्ल्स स्कूल में ओपी चौटाला अंग्रेजी विषय का एग्जाम देंगे.

Om Prakash Chautala

क्या है मामला ?

इनेलो प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 2013 से 2021 के बीच जेल की सजा काटी है. यह सजा उन्हें जेबीटी भर्ती घोटाले की वजह से हुई थी उस दौरान जेल में ही उन्होंने पढ़ाई की और दसवीं पास की तत्पश्चात उन्होंने बारहवीं का एग्जाम भी दिया लेकिन हरियाणा सरकार ने उनका रिज़ल्ट रोक दिया था.

इस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दरअसल OP चौटाला ने 82 साल की उम्र में 2017 में NIOS (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूल) से उर्दू, साइंस, सोशल स्टडीज और इंडियन कल्चर और हेरिटेज विषय में 53.40 अंक हांसिल कर 10वीं पास की थी.

5 अगस्त को बोर्ड द्वारा जारी ओपन 12 वीं परीक्षा रिज़ल्ट को हरियाणा सरकार ने अटका दिया था क्योंकि OP चौटाला ने 10वीं में अंग्रेजी या हिंदी विषय नहीं लिया था, बल्कि उर्दू विषय लिया था. अब 10वीं क्लास में अंग्रेजी की परीक्षा में पास होने पर ही 12वीं का रिजेल्ट आएगा.

गौरतलब है कि हरियाणा बोर्ड की ओर से सूचना जारी की गई थी कि 18 और 19 अगस्त को OPEN बोर्ड के छात्रों की पूरक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts