हरियाणा में सियासी संकट के बीच BJP सरकार ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, हो सकता है ये बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ | हरियाणा में निर्दलीय विधायकों द्वारा समर्थन वापस लेने पर खड़े हुए सियासी संकट के बीच बीजेपी सरकार ने 15 मई को सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस मीटिंग में विधानसभा सत्र बुलाने का ऐलान किया जा सकता है. इसमें सीएम नायब सैनी की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार बहुमत साबित करेगी.

CM Nayab Saini Meeting

हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 15 मई को सुबह 11 बजे मुख्य सभा कक्ष, चौथी मंजिल, हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में होनी सुनिश्चित हुई है. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा की जाएगी.

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रपति शासन की मांग

वहीं, राज्य में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के नेता पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर नायब सैनी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है. उनका कहना है कि सरकार अल्पमत में आ चुकी है और इस समय हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

वहीं, इस सियासी उठा-पटक के बीच आज कांग्रेस विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद और कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा राज्यपाल से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे. हालांकि उनकी राज्यपाल से मुलाकात तो नहीं हुई, पर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर उन्होंने अपना ज्ञापन राजभवन में सौंप दिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.