CET Exam 2022: हरियाणा सीईटी उम्मीदवारों के लिए फ्री बस यात्रा, बस करना होगा ये काम

चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप C की भर्ती के लिए होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर हलचल तेज हो गई है. हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन बोर्ड के चैयरमेन भोपाल खदरी ने कल ही स्पष्ट करते हुए कहा था कि अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचें और अपनी तैयारियां जारी रखें. उन्होंने कहा था कि सीईटी परीक्षा अपने निर्धारित समय 5 व 6 नवंबर को ही होगी.

Exam Jobs

वहीं, 2 नवंबर यानि आज इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. सीईटी परीक्षा का आयोजन का जिम्मा संभाल रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के साथ प्रदेश के सीएम मनोहर लाल मीटिंग कर चुके हैं और उन्हें हर रोज की अपडेट साझा करने को कहा गया है.

लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात

5 व 6 नवंबर को होने वाली सीईटी परीक्षा को लेकर सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात देते हुए ऐलान किया है कि हरियाणा रोड़वेज बसों में सीईटी परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को बस में कंडक्टर को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा, जिसके बाद वो फ्री यात्रा कर सकेंगे. 5 व 6 नवंबर को सीईटी परीक्षा के उम्मीदवारों का आना-जाना बिल्कुल फ्री रहेगा. उनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा.

जनता से अपील

5 व 6 नवंबर को सीईटी परीक्षा के आयोजन को लेकर सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश की जनता से इन दो दिनों में हरियाणा रोड़वेज की बसों में कम सफर करने की अपील की है ताकि परीक्षा देने वाले उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के परीक्षा सेंटर पर पहुंच सकें. उन्हें बस में ज्यादा भीड़भाड़ का सामना ना करना पड़े. उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी है और अभ्यर्थी किसी तरह के भ्रम में न पड़कर अपनी तैयारियां जारी रखें.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

सीएम मनोहर लाल ने बताया कि सीईटी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र साथ लगते जिलों में ही बनाए गए हैं. यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा देने दूर जिले में जाना पड़ता है तो इसके लिए परिवहन विभाग बसों की व्यवस्था करेगा. उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी के परीक्षा सेंटर जिलें में पहुंचने के बाद आगे परीक्षा सेंटर तक जिला उपायुक्त शटल सेवा के माध्यम से पहुंचाया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.