हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, अब ट्यूबवेल कनेक्शन शिफ्ट करने पर नहीं देनी होगी फीस

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Govt) ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए एक और राहत भरा फैसला लिया है. प्रदेश में ट्यूबवेल कनेक्शन को उसके मूल स्थान से 70 मीटर के दायरे में स्थानांतरित करने में आने वाला खर्च अब किसानों से नहीं लिया जाएगा. जबकि पहले इसी दायरे में ट्यूबवेल कनेक्शन स्थानांतरित करने पर किसानों का 30 से 40 हजार रुपए खर्च आता था. इस संबंध में बिजली निगम ने आदेश जारी कर दिया है.

tuble connection haryana

इन परिस्थितियों में स्थानांतरित कर सकेंगे किसान

बिजली निगम द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्यूबवेल कनेक्शन के स्थानांतरण की मंजूरी तभी दी जाएगी, जब ट्यूबवेल फेल हो गया हो, पानी के लवणता की समस्या या फिर सरकार की ओर से भूमि पर कब्जा हो गया है. इसके साथ ही, जिस स्थान पर कनेक्शन स्थानांतरित किया जाना है, वह जमीन उसी उपभोक्ता के स्वामित्व पर हो. साथ ही उपभोक्ता किसी भी बिल के भुगतान में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

किसानों की थी लंबे समय से मांग

कई किसान संगठन सरकार से अनुरोध कर चुके थे कि ट्यूबवेल कनेक्शन स्थानांतरण की फीस को माफ किया जाए. उनका तर्क था कि ट्यूबवेल सेम की समस्या व भूजल नीचे गिरने से फेल होते हैं, ऐसे में किसानों को स्थानांतरित करना जरूरी हो जाता है. इसलिए रियायत मिलनी चाहिए. वहीं, प्रदेश सरकार के इस फैसले पर किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.