हरियाणा कैबिनेट मीटिंग की तारीख आई सामने, सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में इस दिन होगी बैठक

चंडीगढ़ | हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में बुधवार 11 अक्टूबर 2023 को दोपहर 3 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित मुख्य सभा कक्ष में होनी निश्चित हुई है. इस मीटिंग में प्रदेश से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है. सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में होने वाली इस कैबिनेट मीटिंग में खरीफ फसलों की सरकारी खरीद प्रबंधन, ग्रुप डी परीक्षा, गुलाबी सूंडी से कपास में नुकसान का मुआवजा समेत कई अन्य मामलों पर चर्चा हो सकती है.

Haryana CM Manohar Lal

11 अक्टूबर को होने वाली इस कैबिनेट मीटिंग को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को पत्र लिखकर सूचित किया गया है. कैबिनेट मीटिंग को लेकर आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.