हरियाणा- नहीं बढ़ेगा झा आयोग का कार्यकाल, 31 अक्टूबर से पहले करवानी होगी रिपोर्ट जमा

चंडीगढ़ । हरियाणा में झा आयोग का कार्यकाल बढ़ाने का लेकर गृह विभाग नें इनकार कर दिया है. बता दें कि आयोग का कार्यकाल आगामी 31 अक्टूबर तक का है. इस समय अवधि के दौरान ही आयोग को अपनी रिपोर्ट जमा करवानी होगी. गृह विभाग नें आयोग का कार्यकाल न बढ़ाने के पहले ही सवाल जवाब किए थे. जिसके बाद सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने भी अपना तर्क प्रस्तुत किया. परंतु गृह मंत्री अनिल विज ने आयोग का कार्यकाल बढ़ाने पर आपत्ति जताई. फाइल लंबी चली, जिसके बाद गृह मंत्री को सहमत करने में सक्षम रहे और आयोग के कार्यकाल बढ़ाने पर विराम लगा दिया गया.

dushant chautala

31 अक्टूबर से पहले  जमा करवानी होंगी रिपोर्ट

बता दें कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद जांच में जुटे आयोग का कार्यकाल कई बार बढ़ाया जा चुका है. वहीं गृहमंत्री अब इस मामले में निष्कर्ष पर आना चाहते हैं पिछली बार जब आयोग ने समय सीमा बढ़ाने की बात कही थी, तब भी फाइल पर गृहमंत्री ने पूछा था, ऐसा क्यों किया जा रहा है. गठन के बाद से ही अब तक कई बार आयोग का समय बढ़ाया जा चुका है. हरियाणा में वर्ष 2016 में आरक्षण की मांग को लेकर जाट समुदाय ने आंदोलन शुरू किया था, अचानक इस आंदोलन ने हिंसा की शक्ल ले ली थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

इसकी वजह से 4 दिन तक प्रदेश के 8 जिलों में तोड़फोड़ और लूटपाट हुई थी. वही इस दौरान संपत्ति का भी काफी नुकसान हुआ और 32 लोगों की मौत हुई थी. इस पूरे मामले में आंदोलन के दौरान राज्य सरकार के अफसरों और कर्मचारियों की भूमिका की पड़ताल के लिए यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की अगुवाई में कमेटी बनाई गई थी. कमेटी ने 13 मई 2016 को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी. इसमें अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे गए थे,  जिसके बाद कई अफसरों पर गाज गिरी थी. कुछ वक्त बाद प्रकाश सिंह कमेटी पर विवाद खड़ा हो गया था.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.