हरियाणा: गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी पर आपके शहर में कौन फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज, यहां देखें लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. माननीय राज्यपाल गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और ‘एट होम’ हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में होगा. यहां जिलावार देखें पूरी लिस्ट…

TIRNGA

प्रदेश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम के लिए सांसदों, विधायकों की सूची जारी कर दी गई है. प्रदेश में 75 स्थानों पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा. इस बार 4 जगहों पर जिला परिषद के प्रेसिडेंट भी राष्ट्र ध्वज फहराएंगे. महामहिम राज्यपाल कुरुक्षेत्र के थानेसर में फहराएंगे राष्ट्रध्वज तो मुख्यमंत्री मनोहरलाल यमुनानगर के जगाधरी में फहराएंगे राष्ट्रध्वज जबकि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हिसार, तो गृह मंत्री अनिल विज अम्बाला में राष्ट्र ध्वज फहराएंगे. हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में एट होम कार्यक्रम आयोजित होगा.

आपके यहां गणतंत्र दिवस पर विशेष मेहमान:

अंबाला

  • अंबाला शहर: गृहमंत्री अनिल विज
  • अंबाला कैंट: सांसद कार्तिकेय शर्मा
  • नारायणगढ़: असीम गोयल
  • बराड़ा: घनश्याम दास अरोड़ा

भिवानी

  • भिवानी: राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव
  • तोशाम: सोमवीर सांगवान
  • सिवानी: लक्ष्मण नापा
  • लोहारू: जिला परिषद चेयरमैन अनीता देवी

चरखी दादरी

  • चरखी दादरी: सांसद धर्मवीर सिंह
  • बाढ़ड़ा: घनश्याम सर्राफ

फरीदाबाद

  • फरीदाबाद: बनवारी लाल
  • बल्लभगढ़: सांसद कृष्णपाल गुर्जर
  • बड़खल: दीपक मंगला

फतेहाबाद

  • फतेहाबाद: राज्यमंत्री अनूप धानक
  • रतिया: बिशंबर बाल्मिकी
  • टोहाना: दुड़ा राम

गुरुग्राम

  • गुरुग्राम: कृषि मंत्री जेपी दलाल
  • मानेसर: सत्यप्रकाश
  • सोहना: प्रवीण डागर
  • पटौदी: सीताराम यादव
  • बादशाहपुर: राजेश नागर

हिसार

  • हिसार: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
  • हांसी: सांसद बिजेंद्र सिंह
  • बरवाला: रामकुमार गौतम
  • नारनौंद: विनोद भ्याना

झज्जर

  • झज्जर: सांसद अरविंद शर्मा
  • बेरी: जोगीराम सिहाग
  • बादली: मोहन लाल बड़ोली
  • बहादुरगढ़: जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह
यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

जींद

  • जींद: सांसद डीपी वत्स
  • नरवाना: कृष्ण लाल मिढ्ढा
  • सफीदो: महिपाल ढांडा
  • उचाना: धर्मपाल गोंदर

कैथल

  • कैथल: निकाय मंत्री कमल गुप्ता
  • गुहला: रामकुमार कश्यप
  • कलायत: रामकरण काला

करनाल

  • करनाल: शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर
  • असंध: सांसद संजय भाटिया
  • घरोंडा: ईश्वर सिंह
  • इंद्री: सुभाष सुधा

कुरुक्षेत्र

  • थानेसर: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
  • पिहोवा: संदीप सिंह
  • शाहबाद: रणधीर गोलन
  • लाडवा: हरविंदर कल्याण

महेन्द्रगढ़

  • नारनौल: सांसद कृष्ण लाल पंवार
  • महेन्द्रगढ़: जिला परिषद चेयरमैन राकेश कुमार
  • कनीना: लक्ष्मण सिंह यादव

नूंह

  • नूंह: परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा
  • फिरोजपुर झिरका: जिला परिषद चेयरमैन जन मोहम्मद
  • पुनहाना: जगदीश नायर
  • तावडू: सुधीर सिंगला

पलवल

  • पलवल: सीमा त्रिखा
  • होडल: नयनपाल रावत
  • हथीन: अमरजीत ढांडा

पंचकूला

  • पंचकूला: ज्ञान चंद गुप्ता
  • कालका: सांसद रतनलाल कटारिया

पानीपत

  • पानीपत: बिजली मंत्री रणजीत चौटाला
  • समालखा: प्रमोद विज

रेवाड़ी

  • बावल: अभय सिंह यादव
  • रेवाड़ी: सांसद राव इंद्रजीत सिंह
  • कोसली: राकेश दौलताबाद

रोहतक

  • रोहतक: राज्यमंत्री कमलेश ढांडा
  • महम: सांसद रामचंद्र जांगड़ा
  • सांपला: निर्मल रानी

सिरसा

  • सिरसा: पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली
  • डबवाली: नैना चौटाला
  • ऐलनाबाद: सांसद सुनीता दुग्गल
  • कांलावांली: गोपाल कांडा

सोनीपत

  • सोनीपत: डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा
  • गोहाना: सांसद रमेश चंद्र कौशिक
  • गन्नौर: लीला राम गुर्जर
  • खरखोदा: जिला परिषद चेयरमैन मोनिका देवी

यमुनानगर

  • यमुनानगर: सीएम मनोहर लाल
  • रादौर: सांसद नायब सिंह सैनी
  • बिलासपुर: रामनिवास
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.