हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: JICA के सहयोग से बनेंगे 400 पैक हाउस, बदलेगी किसानों की किस्मत

चंडीगढ़ | हरियाणा में किसानों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आ रही है. जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) हरियाणा में 400 पैक हाउस बनाएगी. इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए जेआईसीए ने 1,900 करोड़ रुपये के लंबी अवधि के ऋण के लिए समझौता प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया है. बता दे जापानी कंपनी के 5 सदस्यीय शिष्टमंडल ने मंगलवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल से मुलाकात की और पैक हाउस बनाने के लिए किए गए सर्वे के आधार पर फैक्ट फाइंडिग रिपोर्ट पर प्रस्तुतिकरण दिया.

Kishan Pack House

बता दें कि गत दिनों कृषि मंत्री जेपी दलाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के एक शिष्टमंडल ने जापान का दौरा किया था और वहां की फल एवं सब्जियों की मंडियों का अध्ययन किया था. अब JICA ने हरियाणा में कोल्ड चेन, पैक हाउस, ई- मार्केटिंग तथा इनफार्मेशन शेयरिंग, क्राप ई- मार्केट और डाटा कम्युनिटी प्लेटफार्म का प्रस्ताव तैयार किया है.

जेपी दलाल ने बताया कि फसल विविधिकरण की दिशा में यह प्रदेश सरकार की बड़ी पहल है और पैक हाउस के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परियोजना प्रबंधक सलाहकार की नियुक्ति की जाएगी जबकि केरल के कोच्चि विश्वविद्यालय के सहयोग से महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल में इंटरनेट ऑफ प्लांट्स पर कार्य किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट का पहला चरण 2024 से 2028 तथा दूसरा चरण 2029 से 2033 तक होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

बागवानी खेती समय की जरूरत

कृषि मंत्री ने कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) द्वारा आयोजित चौथे प्रगतिशील किसान सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिकता के इस युग में किसानों को परम्परागत खेती का मोह त्यागना होगा और बागवानी एवं ऑर्गेनिक खेती की ओर रूझान करना होगा. इस खेती में किसानों को कम लागत पर ज्यादा मुनाफा मिलेगा जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी.

उन्होंने कहा कि कई बार भाव कम मिलता है तो किसान परम्परागत खेती को छोड़कर फसल विविधीकरण अपनाने से घबराते हैं. इस दिशा में सरकार के साथ-साथ उद्योगपति खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित कर किसानों को बड़ी राहत पहुंचा सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.