हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों को बड़ी सौगात, नायब सरकार ने पक्का करने की दी मंजूरी

चंडीगढ़ | हरियाणा सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में हुई मंत्रिमंडल की बैठक (Haryana Cabinet Meeting) में कच्चे कर्मचारियों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट मीटिंग में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि एक एक्ट लाकर कच्चे कर्मचारियों की नौकरी को सुरक्षित किया जाएगा. आउटसोर्स और HKRN के तहत लगे 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा.

CM Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्मचारियों को पे स्केल का बेसिक वेतन मिलेगा. सालाना वेतन वृद्धि का लाभ भी कच्चे कर्मचारियों को सरकार की इस पॉलिसी के तहत मिलेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार जो पॉलिसी ला रही है, उसमें 50 हजार रुपए से अधिक वेतन लेने वाले कर्मचारी शामिल नहीं किए जाएंगे. इसके अलावा, केंद्र सरकार की योजनाओं से स्पॉन्सर कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा.

ये कर्मचारी होंगे पॉलिसी में शामिल

जिन कर्मचारियों को 5 साल या इससे अधिक समय हो गया है, उन्हें सरकार की इस पॉलिसी का लाभ मिलेगा. उन्हें न्यूनतम पे स्केल का 5% ज्यादा वेतन मिलेगा.

इसी तरह 8 साल वाले कर्मचारियों को न्यूनतम पे- स्केल का 10% अधिक वेतन मिलेगा और इससे अधिक जिनकी नौकरी हुई है उन्हें न्यूनतम पे- स्केल का 15% अधिक वेतन मिलेगा. इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 अगस्त को फिर से कैबिनेट मीटिंग का आयोजन होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.