HPSC और HSSC चयन के आंकड़े हरियाणा विधानसभा में हुए पेश, सरकार ने खोली भर्ती की पूरी फाइल

चंडीगढ़ | हरियाणा में पिछले एक साल के अंदर हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कितने अभ्यर्थियों का चयन किया है इसकी सूची संबंधित विभागों को भेजी है. HPSC ने 2935 पदों पर सिलेक्शन लिस्ट संबंधित विभागों, बोडों, निगमों को भेजी है, जबकि HSSC ने एक साल के अंदर ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों के लिए कुल 30699 अभ्यर्थियों की चयन सूची की जानकारी भेजी है.

Nayab Singh Saini Assembly

CM ने विधानसभा में दी जानकारी 

यह जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से दी गई है. सीएम ने यह जानकारी कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बतरा के प्रश्न का जवाब देते हुए विधानसभा में दी है. मुख्यमंत्री ने बताया है कि हरियाणा लोक सेवा आयोग ने एक साल के अंदर कुल 23 विज्ञापन जारी किए थे. उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एचपीएससी के 8 विज्ञापनों के विरूद्ध चुनौती पेश की गई. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप सी के 4 विज्ञापनों और ग्रुप डी के 2 विज्ञापनों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई.

पीजीटी की भर्तियों में पद खाली

मुख्यमंत्री ने सवाल का जवाब देते हुए बताया कि एचएसएससी ने ग्रुप सी के विज्ञापित 24126 पदों में से 21266 पदों के लिए सिलेक्शन लिस्ट में अभ्यर्थियों की सिफारिश की है. एचएसएससी ने ग्रुप डी के विज्ञापित 9813 पदों में से 9433 अभ्यर्थियों की चयन सूची में सिफारिश भेजी है. मुख्यमंत्री ने बीबी बहरा के सवाल का जवाब देते हुए जो जानकारी दी है, उसमें एचपीएससी की तरफ से विज्ञापित पदों के विरुद्ध किए गए चयन शामिल है. पीजीटी की भर्तियों में पद खाली रह गए हैं. बता दें कि पीजीटी गणित के 414 पदों में से 345 और मेवात कैडर में 42 पदों के लिए मात्र 1 को सेलेक्ट किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में HSSC को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट में अपील खारिज

23 पदों के लिए 1 का चयन

पीजीटी फिजिक्स मेवात कैडर में 410 पदों के लिए सिर्फ 100 को चुना गया है. आयुर्वेदिक मेडिकल अफसर के 805 पदों के लिए मात्र 530 का सिलेक्शन किया गया है और कुछ का चयन बाद में हुआ है. पीजीटी राजनीति शास्त्र के 283 पदों के लिए केवल 192 को चयनित किया गया है जबकि मेवात कैडर में तो 59 पदों के लिए मात्र 2 का चयन हुआ है. पीजीटी फिजिकल एजुकेशन के 226 पदों के लिए 47 और मेवात कैडर में 23 पदों के लिए केवल एक को सेलेक्ट किया गया है. मेवात कैडर में पीजीटी फाइन आर्ट्स के 16 में से 5 पदों पर ही सिलेक्शन हुआ है.

पीजीटी हिस्ट्री के 144 पदों के लिए 123, मेवात कैडर में 21 पदों के लिए 11, पीजीटी कॉमर्स के 164 पदों के लिए 149, पीजीटी बॉयोलॉजी के 233 पदों के लिए 209, पीजीटी कैमिस्ट्री के 255 पदों के लिए 205 का सिलेक्शन किया गया है. सहायक प्रोफेसर डिफेंस स्टडीज के 23 पदों के लिए मात्र 5, फिजिकल एजुकेशन के 126 पदों के लिए केवल 37 को सेलेक्ट किया गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.