HPSC ने रद्द किया वेटरनरी सर्जन एग्जाम, अब फिर से आयोजित होगी परीक्षा

चंडीगढ़ | हरियाणा में हर भर्ती किसी न किसी वजह से लटक ही रही है. जैसा कि आप सब जानते हैं कुछ समय पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से वेटरनरी सर्जन परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के जरिये वेटरनरी सर्जन के 383 पदों पर भर्तियां की जानी है. इस परीक्षा के लीक होने की भी खबरें सामने आ रही थी. परीक्षा में आए 100 सवालों में से 24 सवाल ऐसे थे जो 2017 में महाराष्ट्र की एक परीक्षा के कॉपी- पेस्ट किए गए हैं. ऐसे में इस परीक्षा को कैंसिल करने की मांग उठाई जा रही थी.

HPSC

सवाल रिपीट होने का मामला जा पहुंचा कोर्ट

आयोग की ओर से 15 जनवरी को इस परीक्षा का आयोजन किया गया था तथा आयोग ने 23 जनवरी को इस परीक्षा की आंसर की जारी की थी. इस बारे में याचिका दायर की गई और 24 सवाल रिपीट होने का यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट जा पहुंचा. हाई कोर्ट ने इस परीक्षा के परिणाम पर रोक लगा दी व अब इस मामले पर एक बड़ा फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

इस मामले से संबंधित एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. परीक्षा को लेकर हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है. आपको बता दें कि सवाल रिपीटेशन मामले में कमीशन ने वेटरनरी सर्जन एग्जाम कों रद्द कर दिया है. अब यह परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.