हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया यह बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ | सोमवार से शुरू हुए हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में कई मुद्दों पर बवाल हो गया है. जहां मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और इनेलो ने सरकार की घेराबंदी को लेकर कई तीखे सवाल उठाए हैं, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा विधायकों के अलावा सरकार का समर्थन करने वाले विधायकों ने भी असहज सवाल किए हैं.

Monsoon Session Haryana

प्रश्नकाल के दौरान एमपी-एमएलए और पूर्व एमपी-एमएलए की सुरक्षा, जलभराव, अवैध कॉलोनियां, राशन कार्ड बनाने में देरी, फरीदाबाद नगर निगम में बिना काम के भुगतान घोटाला और बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे सवालों पर जोरदार बहस हुई.

डिप्टी सीएम ने किया ये ऐलान

  • मानसून सत्र में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा 25 करोड़ रुपए हर विधानसभा की सड़कों के लिए होंगे जारी
  • झज्जर जिले की सड़कों पर एक विधायक के प्रश्न का उत्तर दे रहे थे डिप्टी सीएम
  • विधायक की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, अगर किसी अधिकारी ने सदन में गलत रिपोर्ट दी है तो उस पर कार्रवाई होगी
  • झज्जर शहर के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने छह करोड़ रूपए का टेंडर लगा रखा है, यह काम पूरा होते ही इस कार्य से प्रभावित हो रही शहर की सड़कों को किया जाएगा दुरुस्त
यह भी पढ़े -  हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर प्रमोट करने के लिए बन रहा नया कानून, यह होगा नया विधेयक

झज्जर की विधायक ने उठाए यह सवाल

  • गीता भुक्कल ने विधानसभा में सड़कों का मुद्दा उठाया
  • झज्जर की सड़कों का बुरा हाल है
  • खराब सड़कों के कारण लोगों का जीना मुश्किल
  • मेरे क्षेत्र के साथ बहुत भेदभाव किया जा रहा है
  • झज्जर के सभी रोड लंबे समय से बदहाल है गीता भुक्कल

डिप्टी सीएम ने दिया ये जवाब

  • सड़कों के मुद्दे पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का जवाब
  • सीवर लाइनों की मरम्मत जल्द की जाएगी – दुष्यंत चौटाला
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.