हरियाणा में 9 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, इन मामलों पर होगी सुनवाई

चंडीगढ़ | हरियाणा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन को लेकर तारीख का ऐलान हो चुका है. बता दे अदालत का आयोजन 9 दिसंबर को किया जाएगा. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जसबीर ने बताया कि लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में जिला न्यायालय के सभा कक्ष में  बैठक का आयोजन कर फैसला लिया गया था.

Lok Adalat

ये मामले जल्द निपटेंगे

इस दौरान पुराने ट्रैफिक चालान से संबंधित विवाद, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी से संबंधित विवाद, पानी और बिजली बिल से संबंधित विवाद, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, वेतन, भत्ते और पेंशन भत्ते से संबंधित विवाद, रखरखाव से संबंधित विवाद और अन्य विवादों की भी सुनवाई होगी.

समझे राष्ट्रीय लोक अदालत का मकसद

जसबीर ने बताया कि इस अदालत का मकसद अधिक से अधिक मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों का निराकरण किया जाये तथा इस संबंध में गम्भीरता से प्रयास किये जायें ताकि मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में लम्बित प्रकरणों का निराकरण हो सके. राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को न्याय दिलाने में मदद करना है.

यह भी पढ़े -  CM सैनी से मिले पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, टोहाना के विकास पर हुई चर्चा

इससे समय और धन दोनों की बचत होती है. राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अदालत में लंबित मामलों को आपसी सहयोग और सौहार्दपूर्ण तरीकों से निपटाने के लिए किया जाता है. यदि किसी आम आदमी का कोई मामला लंबित है तो वह इस लोक अदालत में सुनवाई के लिए मामला ला सकता है और उसका निपटारा करा सकता है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.