चंडीगढ़ | अगर आप अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक जरूरी खबर लेकर आए हैं. चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से ग्रुप सी के क्लर्क व स्टेनो-टाइपिस्ट के 257 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है. इस भर्ती के माध्यम से क्लर्क के 234 और स्टेनो- टाइपिस्ट के 23 पदों कों भरा जाएगा. प्रशासन का कहना है कि पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है.

चंडीगढ़ प्रशासन में निकली भर्ती
नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होगी. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार चंडीगढ़ प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये आवेदन कर पाएंगे. यह भर्ती चंडीगढ़ प्रशासन ग्रुप-सी (क्लर्क एवं स्टेनो- टाइपिस्ट) कॉमन कैडर (मिनिस्टीरियल) नॉन- गजेटेड भर्ती नियम 2026 के तहत होगी. चयनित उम्मीदवारों के वेतनमान की बात करें तो क्लर्क पद के लिए लेवल- 2 और स्टेनो टाइपिस्ट के लिए लेवल-3 तय किया गया है.
ऑनलाइन सिस्टम लागू
नियुक्ति होने के बाद हर महीने शुरुआती वेतन करीबन 50 हजार रुपये होगा. जैसे ही आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी, एक से डेढ़ महीने के अंदर लिखित परीक्षा आयोजित होगी. इसके बाद, सफल उम्मीदवारों का टाइपिंग टेस्ट और स्टेनो टेस्ट आयोजित किया जाएगा. प्रशासन के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम लागू किया जा चुका है.
1100 पद स्वीकृत
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से जरूर जांच लें. वर्तमान में चंडीगढ़ प्रशासन में क्लर्क और स्टेनो- टाइपिस्ट के लगभग 1100 स्वीकृत पद हैं जिनमें से 500 से 600 पद रिक्त हैं. कई पदों पर फिलहाल कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारी काम कर रहें है.