हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें नया रेट

चंडीगढ़ | सरकारी तेल कंपनियों ने 11 दिसंबर यानि आज पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. तेल कंपनियों ने आमजन को राहत देते हुए पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है यानि कि दाम स्थिर बने हुए हैं. हरियाणा में आज जारी नई कीमतों के अनुसार एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.22 रुपए जबकि डीजल 90.18 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

PETROL

साईबर सिटी गुरुग्राम की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.19 रुपए जबकि डीजल 90.05 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में ईंधन की कीमतों का जिक्र करें तो यहां आज एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 97.19 रुपए खर्च करने होंगे जबकि डीजल का भाव 90.08 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

वहीं, हरियाणा के जिलों की बात करें तो यहां सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल सिरसा जिले में बिक रहा है. यहां आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 98.53 रुपए बना हुआ है जबकि डीजल 91.34 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. राजधानी चंडीगढ़ में पेट्रोल- डीजल के भाव की बात करें तो यहां 20 मई के बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई है. यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.20 रुपए तो वहीं डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 13 हजार किसानों को मिलेंगे नए बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन, 45 दिन में मिलेगी बोरवेल लगाने की परमिशन

आप घर बैठे SMS के जरिए भी पेट्रोल- डीजल की ताज़ा कीमतें पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 पर मैसेज करना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग होता है जो आपको आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.