राहत भरा रविवार, पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कटौती, जानें नया रेट

चंडीगढ़ | तेल कंपनियों ने रविवार को हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आमजन के लिए आज यानि रविवार का दिन राहत लेकर आया है. आज हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 4-4 पैसे की गिरावट देखने को मिली हैं जिसके बाद पेट्रोल 95.35 और डीजल 86.57 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price 3

वहीं हरियाणा के जिलों की बात करें तो सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल सिरसा जिलें में बिक रहा है. यहां पेट्रोल 98.85 तों वहीं डीजल 91.65 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.77 रुपए हो गया है तो वहीं डीजल 89.65 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

वहीं करनाल जिले की बात करें तो यहां पेट्रोल का भाव 96.52 रुपए प्रति लीटर हो गया है जबकि डीजल 89.38 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. राजधानी चंडीगढ़ में पेट्रोल- डीजल के रेट की बात करें तो यहां पेट्रोल 96.20 रुपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगा तापमान, हरियाणा में हीट का असर तेज; नहीं मिलेगी राहत

SMS के माध्यम से पता करें रेट

पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन पर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 नंबर पर मैसेज करना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग होता है जो आपको IOCL की अधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.