हरियाणा में जारी हुई पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, तेल भरवाने से पहले देखें ताजा रेट

चंडीगढ़ | हिंदुस्तान में पिछले लंबे समय से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज यानि 16 दिसंबर को जो नई कीमतें जारी की गई है. उनके मुताबिक, आज भी पेट्रोल डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हरियाणा की बात करें तो यहां भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है. राजधानी चंडीगढ़ में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.02 रुपए तो वहीं डीजल 84.26 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price 1

हरियाणा के प्रमुख शहरों में पेट्रोल- डीजल का भाव

जिला           पेट्रोल            डीजल

• गुरुग्राम     97.04           89.91

• रोहतक     97.24           90.08

• हिसार      97.59            90.42

• कुरुक्षेत्र    97.11            89.06

• अंबाला    97.31            90.38

• पंचकूला    97.82          90.65

नोट: कीमतें प्रति लीटर में हैं.

घर बैठे जानें अपने शहर का रेट

आप घर बैठे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें पता कर सकते हैं. इसके लिए HPCL के कस्टमर्स को HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा. लेकिन आप अगर BPCL के ग्राहक हैं तो आपको पेट्रोल-डीजल का रेट जानने करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा. इस तरह आपको पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें पता चल जाएगी.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!