त्यौहारी सीजन पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राहत, चेक करें लेटेस्ट रेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में वीरवार यानि आज तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई है. प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली है. ईंधन की कीमतों में उतार- चढाव का दौर जारी है. गत मंगलवार को हरियाणा में पेट्रोल के भाव में 18 पैसे और डीजल के भाव में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी लेकिन उसके बाद से दाम स्थिर बने हुए हैं. हरियाणा में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.52 रुपए जबकि डीजल 90.36 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

petrol pump

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आज एक लीटर पेट्रोल 97.18 रुपए बिक रहा है तो वही डीजल का दाम 90.05 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं, औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में एक लीटर पेट्रोल 97.15 रुपए जबकि डीजल 90.02 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. हरियाणा के जिलों की बात करें तो यहां सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल सिरसा जिले में बिक रहा है. यहां आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 98.14 रुपए खर्च करने होंगे जबकि डीजल के लिए 90.96 रुपए प्रति लीटर चुकाने पड़ेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाना होगा आसान, 10 शहरों में खुलेंगे नए फायर स्टेशन

राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां 20 मई से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. चंडीगढ़ में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.20 रुपए जबकि डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. बता दें कि जब इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि होती है तो भारत में भी ईंधन की कीमतें बढ़ जाती है.

SMS से चेक करें लेटेस्ट भाव

Indian Oil की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा. बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.