हरियाणा में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें नया रेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मंगलवार यानि आज तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई है. मंगलवार को जारी नई कीमतों के अनुसार आज पेट्रोल और डीजल के रेट में प्रति लीटर 0.16 पैसे का इजाफा हुआ है. बढ़ोतरी के बाद आज हरियाणा में एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.64 रुपए जबकि डीजल 90.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

PETROL

वहीं, साईबर सिटी गुरुग्राम की बात करें तो गुरुग्राम में पेट्रोल के भाव में 0.39 पैसे जबकि डीजल में 0.37 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है. कटौती के बाद गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल का रेट 96.71 रुपए जबकि डीजल 89.59 रुपए प्रति लीटर हो गया है. वहीं फरीदाबाद में आज एक लीटर पेट्रोल 97.49 रुपए तो वही डीजल 90.35 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

हरियाणा के जिलों की बात करें तो यहां सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल सिरसा जिले में बिक रहा है. यहां आज एक लीटर पेट्रोल 98.08 रुपए जबकि डीजल 91.91 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं राजधानी चंडीगढ़ की बात करें तो यहां 20 मई के बाद से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां एक लीटर पेट्रोल 96.20 रुपए जबकि डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

SMS से जानें ताजा भाव

पेट्रोल- डीजल की ताज़ा कीमतें आप घर बैठे एसएमएस के जरिए भी पता कर सकते हैं. इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग- अलग होता है जो आपको IOCL की अधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.