हरियाणा में आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें नया रेट

चंडीगढ़, Petrol Price Today | हरियाणा में तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई है. आज जारी नई कीमतों के अनुसार हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है. पहले ही आसमान छूती महंगाई से जूझ रहे लोगों को आज पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों ने झटका दिया है.

Petrol Diesel Price 1

हरियाणा में आज पेट्रोल 0.3 पैसे और डीजल 0.2 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.10 पैसे तो वहीं डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. सीएम सिटी करनाल में एक लीटर पेट्रोल 96.67 रुपए तो वहीं डीजल 89.53 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में लाखों परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने खातों में ट्रांसफर कर दिए रुपये

वहीं हरियाणा के जिलों की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल सिरसा जिलें में बिक रहा है. यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 98.13 रुपए खर्च करने होंगे तो वहीं डीजल की कीमत 90.95 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है. बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां पेट्रोल 96.20 रुपए तो वहीं डीजल 84.26 प्रति लीटर बिक रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.