हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का बड़ा फैसला, अभ्यार्थियों को दिया जाएगा फॉर्म में सुधार का अवसर

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से निकाली गई ग्रुप C के 31,998 पदों की भर्ती के लिए पोर्टल पर आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को तकनीकी खामियों के कारण कई समस्या झेलनी पड़ रही है. सभी CET पास उम्मीदवारों को 401 श्रेणियों के 64 ग्रुपों के लिए अप्लाई करना है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई है लेकिन अभी भी हजारों अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे. अभ्यर्थियों को शिकायतों क़ो देखते हुए आयोग ने इन कमियों की लिस्ट बनाना शुरू कर दिया है.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

गलतियां ठीक करने का मिलेगा मौका

इन सभी समस्याओं के बारे में आयोग की तरफ से जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा. हो सकता है कि आयोग दस्तावेज अपलोड करने का और गलतियां ठीक करने का एक और अवसर दें. आवेदकों को कई तरह की समस्याएं आ रही है जैसे जब ग्राम सचिव पटवारी की भर्ती कैंसिल की गई थी तो कहा गया था कि इन्हें आयु में छूट मिलेगी. फार्म भरते समय आवेदकों की जो आयु थी उसी आयु को माना जाएगा. सीईटी के पहले चरण में तो ऐसा किया गया लेकिन अब दूसरे चरण में आवेदन फार्म नहीं भर पा रहे हैं.

आ रही कई परेशानियां

इसी प्रकार आईटीआई वाले कॉलम में ट्रेड वाला कॉलम खोलने पर फायर टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट ट्रेड का ही नाम प्रदर्शित हो रहा है. अन्य कोई भी ट्रेड प्रदर्शित नहीं हो रही है और ना ही अन्य कोई ऑप्शन दिख रहा है. जिन अभ्यर्थियों के पिता गुजर चुके हैं उनसे तहसीलदार और पटवारी उनके पिता का जन्म प्रमाण पत्र मांग रहे हैं जो देना आसान नहीं है, ऐसे में भी विद्यार्थी किस प्रकार पोर्टल पर अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र अपलोड कर सकते हैं. कई बार पोर्टल पर कैप्चा कोड नहीं आता तो कई बार ओटीपी.

यह भी पढ़े -  मियावाकी तकनीक से हरा- भरा बनेगा हरियाणा, 298 करोड़ से लगेंगे 20 लाख नए पौधे

पोर्टल पर ज्यादा लोड होने के कारण हो रहा हैंग

इसी के चलते अभ्यर्थियों को कई प्रकार की परेशानियां उठानी पड़ रही है. ज्यादा लोड होने के कारण पोर्टल बार- बार हैंग हो रहा है और आवेदन नहीं हो पा रहे हैं. आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह का कहना है कि सभी अभ्यर्थी अपना आवेदन सावधानीपूर्वक भरें. फार्म भरते समय आवेदकों को जो भी परेशानी आ रही है वह सब आयोग को भी मिल रही है. तकनीकी खामियों की वजह से अभ्यर्थियों को जो भी परेशानी आएंगी उन्हें ठीक करने का मौका दिया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.