हरियाणा के इन गांवों को मिलेगा स्मार्ट गलियों का तोहफा, शहरों की तर्ज पर किया जाएगा विकसित

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने सूबे के गांवों को नया स्वरूप देने की योजना बनाई है. इसी कड़ी में अब प्रदेश के गांवों की गलियों को शहरों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. ये गलियां न केवल गुणवत्तापूर्ण तरीके से पक्का की जाएगी बल्कि इनपर एलसीडी लाइट्स, उचित जल निकासी, साइड में हरियाणा और बैठने के लिए बैंच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

City Shahar Town

इन गांवों को मिलेगा स्मार्ट गलियों का तोहफा

विधानसभा के बजट सत्र में झज्जर की बादली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स द्वारा उठाए गए एक सवाल के जवाब में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि पहले चरण में ऐसे 111 गांवों की पहचान की गई है जहां वोटर्स की संख्या का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा है. जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायिका विनेश फोगाट द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि 10 हजार से ज्यादा आबादी वाले महाग्रामों में शहरों की तर्ज पर सीवरेज प्रणाली और बुनियादी अवसंरचना की व्यवस्था की जा रही है, ताकि ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार हो सके.

यह भी पढ़े -  HTET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रिजल्ट से पहले जारी होगी आंसर की; जानें प्रोसेस

इन लोगों को मिलेगा मालिकाना हक

कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में पंचायती राज मंत्री ने बताया कि तालाब, ग्राम पंचायत की कृषि भूमि या फिरनी में मकान नहीं होना चाहिए. अगर मकान ग्राम पंचायत की भूमि में है तो 500 गज तक का मालिकाना हक दिया जा रहा है. सभी जिला उपायुक्तों को ऐसे मकानों की जांच कर विशेष कैंप आयोजित करने और मुख्यालय को केस भेजने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने बताया कि साल 2004 से पहले बने मकानों के लिए अगर कोई सबूत है, तो उसे भी लिखित रूप में भेजा जाएगा. इसके लिए सीईओ जिला परिषद और बीडीपीओ की ड्यूटी लगाई गई है ताकि विशेष कैंप लगाकर समस्या का समाधान किया जा सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.