आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपने बेडरूम की तस्वीरें, जल्द करेंगी फिल्मों में वापसी

मनोरंजन डेस्क | आलिया भट्ट के लिए साल 2022 बेहद ही खास रहा. इस साल के शुरुआत में ही आलिया भट्ट ने अपने long-time बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शादी कर ली. पिछले महीने उन्होंने अपनी बेटी राहा को जन्म दिया. इन दिनों वो मेटरनिटी लीव पर है. भले ही मौजूदा समय में वह फिल्मी दुनिया से दूर हो परंतु वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देती है. आलिया भट्ट ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर नई फोटो शेयर की है. इन तस्वीरों में वह बेड पर आराम करती हुई दिखाई दे रही है.

Alia Bhatt

इंस्टाग्राम पर शेयर की नई तस्वीरें

तस्वीरों में एक्ट्रेस ग्रे कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है. इस दौरान उनके चेहरे पर पोस्ट प्रेगनेंसी ग्लो भी साफ साफ दिखाई दे रहा है. इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट अपने बेडरूम में आराम कर रही हैं. इस सनकिस्ड तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर, उन्होंने लिखा कि यह मेरी सनशाइन सेल्फी में से एक है और आपको परेशान करने का वक्त है, हैप्पी संडे.

आलिया ने फिल्मों की शूटिंग की तैयारी करना भी शुरू कर दी है. वह इन दिनों जिम में वर्कआउट भी कर रही है. ऐसे में उम्मीद है कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने अधूरे पड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर सकती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

हाल ही में, IMDB नें टॉप भारतीय सिनेमा के सितारों की लिस्ट जारी की है जिसमें आलिया ने मोस्ट पॉपुलर सितारों की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है. वहीं, इस लिस्ट में रितिक रोशन ने छठा स्थान हासिल किया है. केजीएफ स्टार यश ने दसवां स्थान हासिल किया. आने वाले साल में आलिया की बैक टू बैक प्रोजेक्ट आने वाले हैं. जिसमें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जी ले जरा सहित हॉलीवुड डेब्यु फिल्में भी शामिल है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.