उर्फी जावेद की इस पोस्ट नें लगाई सोशल मीडिया पर आग, लिखा- बेशर्म, अश्लील, लेकिन फिर भी बहुत सुंदर

नई दिल्ली | यदि आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो आप उर्फी जावेद को जरूर जानते होंगे. यह एक्ट्रेस अपने कपड़ो को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने Instagram अकाउंट पर एक रील शेयर की है. इसमें उन्होंने अपने आउटफिट से सभी को हैरान कर दिया है. बता दें कि अबकी बार उन्होंने एक स्ट्रेपी ब्लैक रिस्क मोनोकिनी पहनी है, जो किसी तरह ही उनकी शालीनता को छुपाती है.

Urfi Javed

उर्फी की पोस्ट खुब हो रही वायरल

साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिख लिखा है कि बेशर्म, अरुचिकर,  अश्लील, लेकिन फिर भी बहुत सुंद. बता दे कि इन्होंने बहुत कम समय में अपना एक नाम बनाया है. उनका यह नाम उनके ओटीटी कपड़ों की बदौलत ही है. आए दिन अलग-अलग तरह के आउटफिट में नजर आती है. अब ऊर्फी जावेद पर आरोप लगाए गए हैं कि वह अश्लीलता फैला रही है, जिसकी वजह से उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई है. इस शिकायत में एडवोकेट अली काशिफ खान ने आरोप लगाया है कि ऊर्फी जावेद पब्लिक प्लेस और सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अश्लीलता फैलाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)


दर्ज हुई शिकायत

वहीं, जब ऊर्फी जावेद से शिकायत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि कितनी शिकायतें मेरे खिलाफ दर्ज है. उन्होंने कहा कि लोग मुझे मारने तक की धमकी देते हैं. मेरे कपड़े पहनने से आपको क्या समस्या है, आपको उन लोगों से समस्या नहीं है जो रेप और मर्डर करते हैं. 25 वर्षीय उर्फी जावेद को पहली बार 2016 में टीवी के शो बड़े भैया की दुल्हनिया में देखा गया था, फिर उसके बाद वह कई अलग-अलग शो में नजर आई. उर्फी जावेद को पॉपुलर शो यह रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी में भी देखा गया था.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.