तालाब किनारे भैंसों को नहला रही है सपना चौधरी, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली | सपना चौधरी को हरियाणा की डांसिंग क्वीन के नाम से जाना जाता है. वह हरियाणा की जानी-मानी डांसर और सिंगर है. सपना को हरियाणा के साथ-साथ देश व विदेशों से भी खूब प्यार मिलता है. इंस्टाग्राम पर भी सपना की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इन दिनों सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि इस वीडियो में सपना चौधरी तालाब किनारे भैंसों को नहलाते हुए नजर आ रही है.

Sapna Choudhary 2

सपना चौधरी का यह वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल

इस वीडियो में सपना तालाब किनारे बैठी हुई दिखाई दे रही है. वह अपने पास भैंसों को बुलाती है, लेकिन उनमें से एक भी भैस उनके पास नहीं आती. वही उन पर अपना गुस्सा दिखाते हुए सपना चौधरी कहती है कि अरे मैं भी तेरी कुछ लगती हूं की नहीं. सपना चौधरी की तरह ही उनके पति वीर भी भैसों को बुलाते हैं, उसके बाद भैसे दौड़ी – दौड़ी उनके पास चली जाती है.

जहां एक और लाखों फैन्स सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए इंतजार करते रहते हैं, वहीं दूसरी ओर सपना चौधरी भैसों से मिलने के लिए इंतजार कर रही है. इन दिनों सपना चौधरी अपने नए गाने हिचकी को लेकर लाइमलाइट में है.

सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वह आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने नए वीडियो और फोटो शेयर करती रहती है, जिस पर फैनस बेशुमार प्यार लुटाते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.